फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   transfer

स्कूली शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव लगाए बीके सिंह

विज्ञापन
transfer
जम्मू। प्रशासन ने वीरवार को नौ प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त कार्यभार सौंपा। सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की तरफ से जारी आदेश के तहत स्कूली शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव डॉ. असगर हसन सामून को कौशल विकास विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा आईएफएस अधिकारी बीके सिंह को स्कूली शिक्षा विभाग का प्रशासनिक सचिव, जेएंडके स्पेशल ट्रिब्यूनल के चेयरमैन अब्दुल मजीद भट को एआरआई एंड ट्रेनिंग विभाग का प्रशासनिक सचिव, जेएंडके पुस्तकालयों के निदेशक शेख अरशद अयूब को आवास एवं शहरी विकास विभाग का विशेष सचिव, पंचायती राज निदेशक मोहम्मद रफी को जेएंडके पुस्तकालय निदेशक, मंडलायुक्त कार्यालय में अतिरिक्त आयुक्त राकेश कुमार सरंगल को पंचायती राज जेएंडके के निदेशक का प्रभार सौंपा गया है। राहत संगठन विस्थापित जम्मू में तहसीलदार कश्यप नेहा पंडिता को अक्षी गुप्ता की जगह डिप्टी पीआरओ जम्मू बनाया गया है। अक्षी गुप्ता को तैनाती के लिए राजस्व विभाग में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन

इनको अतिरिक्त कार्यभार
वन, पर्यावरण विभाग की आयुक्त सचिव सरिता चौहान को अगले आदेश तक जेएंडके स्पेशल ट्रिब्यूनल का अतिरिक्त कार्यभार, हास्पिटेलिटी एंड प्रोटोकाल विभाग की प्रशासनिक सचिव रुकसाना गनी को नागरिक उड्डयन विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त कार्यभार, आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास विभाग के अतिरिक्त सचिव सूरज प्रकाश रकवाल को अगले आदेश तक कस्टोडियन जम्मू का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा कस्टोडियन जम्मू रवींद्र शर्मा को अगली नियुक्ति तक इंतजार करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े अफसर के खिलाफ शिकायत
महिला तहसीलदार का तबादला
जम्मू। बदले गए अधिकारियों में शामिल महिला तहसीलदार नेहा पंडिता ने एक दिन पहले ही परिवहन आयुक्त कार्यालय में तैनात एक बड़े अफसर के खिलाफ शिकायत की थी। तहसीलदार राहत पुनर्वास जम्मू नेहा पंडिता की शिकायत पर त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन में केस भी दर्ज किया था, लेकिन शिकायत करने के अगले ही दिन महिला तहसीलदार का तबादला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed