{"_id":"6771b34216e2e566d2092f6a","slug":"transfarmar-increase-load-jammu-news-c-10-lko1027-512471-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लोड के हिसाब से बढ़ेंगे ट्रांसफार्मर, 100 लगेंगे नए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लोड के हिसाब से बढ़ेंगे ट्रांसफार्मर, 100 लगेंगे नए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शहर में लग चुके हैं 700 से ज्यादा ट्रांसफार्मर, उपकरण जलने से करोड़ों का हो रहा नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में बिजली कार्पोरेशन अब ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाएगा। 100 ट्रांसफार्मर नए लगाए जाएंगे। मौजूदा समय में बिजली कार्पोरेशन की ओर से 700 ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। कार्पोरेशन के अनुसार ट्रांसफार्मरों में सर्दी और गर्मी के मौसम में लोड बढ़ने से जल जा रहे हैं।
इसलिए अब इनकी क्षमता बढ़ाई जाएगी। इससे अतिरिक्त लोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मरों के जलने की संभावना कम रहेगी। बीते शुक्रवार को हुई बारिश से कार्पोरेशन को एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
इस दौरान 15 से ज्यादा ट्रांसफार्मर और कंडक्टर व तारें जल गए थे। बिजली ढांचे को ठीक करने में 12 से 14 घंटे तक लगे। इससे लोगों को काफी परेशानी आई थी। ठंडक भरे मौसम में समय पास करना पड़ा था। अब कार्पोरेशन की ओर से सर्वे किया जाएगा और बढ़े हुए लोड के हिसाब से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। कार्पोरेशन के अनुसार 2019 में भी ट्रांसफार्मर लगाने के लिए सर्वे किया गया था। इसके बाद ट्रांसफार्मर लगाए गए। मगर इस दौरान लोगों ने घरों का लोड कम बताया, जबकि वर्तमान में लोड क्षमता से ज्यादा है।
विज्ञापन
ढांचे पर हो चुके करोड़ों खर्च
अभी तक प्रधानमंत्री डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत 300 करोड़ रुपये की राशि बिजली ढांचे पर खर्च की गई। इसके अलावा 2021 तक 22 जिलों में दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत 500 करोड़ से काम हुआ है। इसके बाद अब इंटरग्रेटेड पावर डेवलपमेंट योजना (आईपीडीएस) के तहत 400 करोड़ की लागत से काम शुरू हुआ।
कोट
लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर उपकरण जल रहे हैं। सर्वे करवाया जाएगा और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इससे उपकरण नहीं जलेंगे।
- अवनीत गुप्ता, एक्सईएन, बिजली कार्पोरेशन