फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   training

Jammu News: सेना ने सरहद पर रहने वाले बच्चों का किया मार्गदर्शन

विज्ञापन
training
परगवाल में कोचिंग सेंटर के समापन समारोह में उपस्थित सेना के अधिकारी गणमान्य लोग तथा बच्चे।
परगवाल। चिनाब ब्रिगेड/टाइगर डिवीजन के तत्वावधान में परगवाल की मोलू बटालियन ने सद्भावना के तहत सीमा क्षेत्र परगवाल के आसपास के गांवों के वंचित युवाओं के लिए कोचिंग कक्षाएं आयोजित की गईं। इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय युवाओं की प्रतिभा की पहचान करना और उन्हें उनके करियर की प्रगति के लिए पर्याप्त मार्गदर्शन और कोचिंग प्रदान करना था।
विज्ञापन

कक्षाएं 1 अक्तूबर से 30 नवंबर तक कैप्टन गंधर्व सिंह विद्यालय में शाम को आयोजित की गईं। इसके लिए स्थानीय गांवों से समर्पित योग्य शिक्षण कर्मचारियों को काम पर रखा गया था। 50 लड़कों और 40 लड़कियों सहित कुल 90 छात्रों ने कक्षाओं में भाग लिया। कक्षाओं के संचालन के दौरान छात्रों की प्रगति और क्षमता का आकलन करने के लिए साप्ताहिक प्रगति परीक्षण किया गया। कोचिंग कक्षाओं की अंतिम परीक्षा 26 नवंबर 2022 को आयोजित की गई थी। वीरवार को एक समापन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के पंचों, सरपंचों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सेंटर में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया और सभी छात्रों को टी-शर्ट और लोअर वितरित किए गये।
विज्ञापन

मौके पर कर्नल राकेश बरार, द्वितीय कमान अधिकारी विवेक चतुर्वेदी, डॉ. संदीप रैना, सरपंच रामस्वरूप शर्मा, सरपंच जसपाल सिंह, सरपंच ओमप्रकाश गोपालदास शर्मा, प्रवीण सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed