{"_id":"66a1f3b02cc8cd5cf209dc24","slug":"train-to-kashmir-will-reach-this-year-only-17-km-work-remains-to-connect-srinagar-to-across-nation-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train To Kashmir: इसी साल कश्मीर पहुंचेगी ट्रेन, श्रीनगर को देश से जोड़ने में सिर्फ 17 KM का काम बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train To Kashmir: इसी साल कश्मीर पहुंचेगी ट्रेन, श्रीनगर को देश से जोड़ने में सिर्फ 17 KM का काम बाकी
Thu, 25 Jul 2024 12:11 PM IST
गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: गुलशन कुमार
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:11 PM IST
सार
रेल मंत्री ने नई दिल्ली से वर्चुअल मोड से प्रेस वार्ता में कहा, कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों के साथ रेल के माध्यम से जोड़ने में कटड़ा से रियासी के बीच सिर्फ 17 किलोमीटर का काम बचा है। रियासी के पास टी-1 टनल का काम इसी साल अंत में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
ट्रेन कश्मीर (फाइल)
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
आम बजट के साथ जारी रेलवे बजट में जम्मू-कश्मीर को 3694 करोड़ रुपये मिले हैं। यह राशि 2009 से 2014 तक के बजट से 3.5 गुना अधिक है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इसी साल कश्मीर तक ट्रेन पहुंच जाएगी। प्रदेश में वर्तमान में 41.159 करोड़ की लागत से 272 किलोमीटर ट्रैक का काम चल रहा है।
विज्ञापन
रेल मंत्री ने नई दिल्ली से वर्चुअल मोड से प्रेस वार्ता में कहा, कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों के साथ रेल के माध्यम से जोड़ने में कटड़ा से रियासी के बीच सिर्फ 17 किलोमीटर का काम बचा है। रियासी के पास टी-1 टनल का काम इसी साल अंत में पूरा हो जाएगा। काम पूरा होने पर कश्मीर रेल के माध्यम से देश के अन्य हिस्सों से जुड़ जाएगा। रियासी से संगलदान तक सीआरएस से प्रमाणपत्र भी मिल गया है। चिनाब पुल तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय लेकर जल्द इस सेक्शन पर रेलगाड़ी चलाई जाएगी। पुंछ-राजोरी रेल लाइन को लेकर भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
बारामुला से उड़ी तक ट्रैक बिछाने का डीपीआर हो रहा तैयार
रेल मंत्री ने कहा, जम्मू-कश्मीर में बारामुला से उड़ी तक रेल ट्रैक बिछाने के लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। बडगाम से बारामुला सेक्शन के बीच चार नए टर्मिनल का काम भी चल रहा है। अमृत स्टेशन के तहत चार रेलवे स्टेशन बडगाम, जम्मू, कटड़ा और उधमपुर स्टेशन पर काम चल रहा है। 2014 से 2024 तक जम्मू-कश्मीर में 87 किलोमीटर ट्रेक की कमीशनिंग की गई है। 344 किलोमीटर ट्रैक का विद्युतीकरण हो चुका है। छह रेल फ्लाईओवर और अंडरब्रिज का काम भी पूरा कराया है।
विज्ञापन
रेल मंत्री की मुख्य बातें
- भारतीय रेल के लिए 2,26,200 करोड़ रुपये के बजट का आवंटन
- दस वर्षों में 40 हजार किलोमीटर से अधिक रेल ट्रैक का विद्युतीकरण
- 2023 में प्रतिदिन 14.5 किमी रेल ट्रैक का हो रहा विद्युतीकरण
- पिछले साल 700 करोड़ लोगों ने की रेलगाड़ी से यात्रा
- इस साल 2500 जरनल कोच बनाने का ऑर्डर दिया था। अब 10 हजार जनरल कोच निर्माण का बजट में प्रावधान
- रेलवे में दस वर्षों में पांच लाख नौकरियों का किया सृजन, इस वर्ष 38 से 40 हजार पद अधिसूचित किए, भर्ती प्रक्रिया जारी
- कश्मीर और नार्थ ईस्ट कनेक्टिविटी के लिए वंदे भारत, अमृत भारत, स्लीपर वंदे भारत जैसी नई ट्रेनें चलाई जा रहीं