फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Train To Kashmir : Successful trial of train in reasi to sangaldan gave wings to youth dreams

Train To Kashmir: रिसासी तक ट्रेन के सफल ट्रायल से युवाओं के सपनों को लगे पंख, रोजगार की जगी उम्मीद

Tue, 18 Jun 2024 12:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार विकास बड़ू, रियासी
विकास बड़ू, रियासी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 18 Jun 2024 12:26 PM IST
सार

युवाओं का कहना है कि इस ट्रैक पर ट्रेन चलने के बाद व्यापार में वृद्धि होगी और रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। इसलिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन जल्द से जल्द इस ट्रैक पर ट्रेन चलाए।

विज्ञापन
Train To Kashmir : Successful trial of train in reasi to sangaldan gave wings to youth dreams
रियासी में रेलवे पुल से गुजरता हुआ इंजन - फोटो : एजेंसी

विस्तार

सावलाकोट से रिसासी तक रेल चलाने के सफल ट्रायल के बाद से लोगों, खासकर युवाओं में खुशी की लहर है। रविवार को ट्रैक के निरीक्षण के लिए पहली बार रियासी स्टेशन तक विद्युत चलित इंजन सीटियां बजाता हुआ पहुंचा था। इसे देखने के लिए युवाओं की भीड़ भी रियासी स्टेशन पर एकत्रित हुई थी। 

विज्ञापन


युवाओं का कहना है कि इस ट्रैक पर ट्रेन चलने के बाद व्यापार में वृद्धि होगी और रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। इसलिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन जल्द से जल्द इस ट्रैक पर ट्रेन चलाए।
विज्ञापन


किफायती किराये में कश्मीर घूमने का मिलेगा मौका

इंजन के सफल ट्रायल के बाद कोई दो राय नहीं है कि कश्मीर से ट्रेन को रियासी और फिर बाद में कटरा पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। ट्रायल के बाद ट्रेन चलने की उम्मीद है। कश्मीर से रियासी के लिए रेल चलेगी तो लोग किफायती किराये में कश्मीर की सैर कर पाएंगे। कटरा में आने वाले श्रद्धालुओं को कुछ महीनों का और इंतजार करना होगा। -सुशैन दूबे,स्थानीय युवा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पर्यटन स्थलों को विकसित करे प्रशासन

रियासी से घाटी का रेल के जरिये जुड़ना युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएगा। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा में माता के दर्शनों के उपरांत ज्यादातर यात्री कश्मीर का रूख रेल के माध्यम से ही करेंगे। जिला प्रशासन को चाहिए कि रियासी का महत्व बढ़ाने के लिए भीमगढ़ फोर्ट, जनाना पार्क, सुला पार्क, श्री कालिका माता मंदिर, दरिया चिनाब, कांसीपट्टा, सियाड़ बाबा, डैमटाप, चनकाह जैसे इलाकों को और ज्यादा विकसित किया जाए ताकि बाहरी राज्यों के लोग इन स्थानों को भी देखने आएं। -अंशुल नरगोत्रा,स्थानीय युवा

ट्रेन चलना जिले के लिए गर्व की बात

घाटी में ट्रेन को पहुंचाने के लिए सभी लोगों खासकर छोटे कामगारों का काफी अहम रोल रहा है। पहाड़ों को काटकर सुरंग से मार्गों का विस्तार किया गया ताकि मशीनरी को मौके पर पहुंचाया जा सके। कश्मीर तक ट्रेन को पहुंचाया जा सके इसके लिए कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। ट्रेन चलना जिले के लिए गर्व की बात है। पच्चीस वर्ष पहले शुरू हुआ प्रोजेक्ट अब समाप्ति की कगार पर है। -विशाल पंडोह, स्थानीय युवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed