फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Train To Kashmir: High Speed Train Test Conducted on Udhampur Baramulla Railway Line

कश्मीर की ओर बढ़ी ट्रेन: बनिहाल व खड़ी रेल स्टेशनों के बीच रेल लाइन का निरीक्षण हुआ सफल

Thu, 04 Jan 2024 02:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 04 Jan 2024 02:00 PM IST
सार

रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) दिनेश चंद देशवाल ने बनिहाल व खड़ी रेलवे स्टेशनों के बीच बिछाई गई 14.869 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Train To Kashmir: High Speed Train Test Conducted on Udhampur Baramulla Railway Line
chenab bridge - फोटो : railway social account

विस्तार

रेलवे ने जम्मू से कश्मीर के बीच ट्रेन सेवा शुरू करने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाया है। बुधवार को उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला-रेल-लिंक (यूएसबीआरएल) के कटड़ा-बनिहाल खंड पर बनिहाल व खड़ी के बीच पांच डिब्बों की इलेक्टि्रक ट्रेन का सफल ट्रायल रन किया गया।

विज्ञापन


इससे पहले रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) दिनेश चंद देशवाल ने बनिहाल व खड़ी रेलवे स्टेशनों के बीच बिछाई गई 14.869 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का निरीक्षण किया। सुरक्षा आयुक्त अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेंगे, उसके बाद ही ट्रेन के संचालन की प्रक्रिया और तारीख तय होगी। इसके बाद ट्रेन जल्द शुरू होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, सीआरएस ने विभिन्न सेक्शनों के वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ बनिहाल से खड़ी रेलवे स्टेशन तक ट्रैक का मोटर ट्रॉली से निरीक्षण किया। खड़ी में इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन इंस्टॉलेशन ट्रैक, सुरंगों और अन्य बुनियादी ढांचे का जायजा लिया। दोपहर में नए ट्रैक पर बनिहाल-खड़ी (आने-जाने के लिए) से पांच डिब्बे वालीएक हाई-स्पीड ट्रेन भी चलाई गई। रेलवे सुरक्षा आयुक्त के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भी थे। रेलवे के सूत्रों के अनुसार ट्रैक का यह अंतिम निरीक्षण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने रेलवे लाइन का निरीक्षण से पहले बनिहाल में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बुनियादी ढांचा पहले से ही तैयार है। निरीक्षण एक प्रक्रिया है, जिसे पूरा कर रहे हैं। ट्रेन संचालन शुरू करने से पहले यात्री सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने से पहले हम कमीशनिंग और ट्रेन परिचालन शुरू करने से जुड़ी सभी चीजों का जायजा ले रहे हैं। 

उत्तर रेलवे और सरकार के मुताबिक युएसबीआरएल प्रोजेक्ट मार्च 2024 में पूरा हो जाएगा। बनिहाल और खारी के बीच का ट्रैक ज्यादातर सुरंगों से होकर गुजरता है और इसमें चार छोटे और बड़े पुल भी हैं। इस परियोजना पर काम, जो आज़ादी के बाद शुरू की गई सबसे चुनौतीपूर्ण रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजना है, 1997 में शुरू किया गया था।

छह दिसंबर को हुआ था पहला ट्रायल

पिछले साल 6 दिसंबर को उत्तर रेलवे ने बनिहाल और खड़ी रेलवे स्टेशन तक इलेक्ट्रिक ट्रेन का पहला ट्रायल रन सफलतापूर्वक किया था।

नंबर गेम के लिए -इतना काम हो चुका
  • 272 किमी यूएसबीआरएल परियोजना कुल लंबाई
  • 118 किमी लंबा काजीगुंड- बाारमुला ट्रैक अक्तूबर 2009 में चालू किया गया
  • 18 किमी काजीकुंड - बनिहाल ट्रैक को जून 2013 में अनुमति दी गई
  • 25 किमी उधमपुर-कटड़ा ट्रैक को जुलाई 2014 में चालू किया गया

यहां चल रहा काम
  • 111 किलोमीटर लंबे कटरा- बनिहाल ट्रैक
  • 14..869 किमी का बनिहाल- खड़ी खंड तैयार
  • 97 किमी पर काम पूरा होने के करीब है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed