फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   train

आठ दिन बाद जम्मू, कटड़ा और उधमपुर से चली ट्रेनें

विज्ञापन
train
जम्मू। किसानों के आंदोलन के चलते आठ दिनों से ठप चल रहा रेल यातायात बहाल हो गया। बुधवार को जम्मू, उधमपुर और कटड़ा से 20 से अधिक ट्रेनें रवाना हुईं, जबकि वापसी में भी बड़ी संख्या में ट्रेनें पहुंचीं। ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से नए साल पर माता वैष्णो देवी आने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बुधवार को जम्मू से ट्रेन नंबर 19224 जम्मूतवी-अहमदाबाद, 12238 जम्मूतवी-वारणासी बेगमपुरा, 12356 जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस, 12414 जम्मूतवी-अजमेर पूजा एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें रवाना हुईं। वहीं वापसी में पूजा एक्सप्रेस, सियालदाह सहित अन्य ट्रेनें पहुंचीं। आठ दिनों बाद रेल यातायात बहाल होने से लोगों ने काफी राहत की सांस ली है। यात्री सोहन सिंह, रोशनी देवी और अमन सिंह ने कहा कि ट्रेनों का शुरू होना बड़ी राहत है। कटड़ा से अमृतसर जाने वाली ट्रेन में टिकट लिया था, लेकिन अब बेगमपुरा ट्रेन चलने से हम बनारस तक की टिकट लेंगे। यात्रियों को ट्रेनें रद्द होने से काफी परेशानियां उठानी पड़ीं। ठंड के मौसम में सड़क मार्ग से सफर करना बहुत मुश्किल होता है। अब ट्रेनों के चलने से सफर सड़क मार्ग की तुलना में काफी आरामदायक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed