फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   train

15 अप्रैल से मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन शुरू करने की तैयारी में रेलवे

विज्ञापन
train
जम्मू। 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन के बाद 15 अप्रैल से फिरोजपुर डिवीजन 23 ट्रेनों का परिचालन शुरू करने जा रहा है। इसके तहत रेलवे प्रशासन ने स्टेशन मैनेजर व अन्य कर्मचारियों को ट्रेनों का टाइमटेबल भी भेज दिया है। इस कड़ी में जम्मू और कटड़ा के लिए चार-चार ट्रेनें चलाने की तैयारी है। सभी 23 ट्रेनों के रेक फिरोजपुर डिवीजन में हैं।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे ने सभी डिवीजन को ट्रेनों के परिचालन करने को कहा है। इसमें जम्मू के लिए चार ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिसमें जम्मू-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस(12238), जम्मू-अजमेर पूजा एक्सप्रेस(12414), जम्मू-पुरानी दिल्ली शालीमार एक्सप्रेस(14646), जम्मू-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस(12426) है। वहीं श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-बंद्रा टर्मिनल स्वराज एक्सप्रेस(12472), श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-ऋषिकेश हेमकुंठ एक्सप्रेस(14610), श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली उत्तर संपर्क क्रांति(12446), श्री माता वैष्णो देवी-नई दिल्ली श्री शक्ति एक्सप्रेस(22462) ट्रेन शामिल है। मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग सहित अन्य प्रबंध होंगे।
विज्ञापन

हमारे पास कोई आदेश नहीं
हमारे पास यात्री ट्रेन सेवा को शुरू करने के संबंध कोई आदेश नहीं है। इस संबंध में न तो सरकार और न ही रेलवे बोर्ड से कोई आदेश मिला है।
-राजेश अग्रवाल, डीआरएम, फिरोजपुर डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed