फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Train Cancelled: Railways canceled five express trains in January, know which trains will not run

Train Cancelled: रेलवे ने जनवरी में पांच एक्सप्रेस ट्रेनों को किया रद्द, जानिए कौन-कौन सी ट्रेनें नहीं चलेंगी

Sun, 29 Dec 2024 05:50 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 29 Dec 2024 05:50 PM IST
सार

नए साल के पहले सप्ताह में फिरोजपुर मंडल में काम के चलते जम्मू आने-जाने वाली पांच एक्सप्रेस ट्रेनें 2 से 8 जनवरी तक रद्द रहेंगी।

विज्ञापन
Train Cancelled: Railways canceled five express trains in January, know which trains will not run
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नए साल के आगाज पर दिल्ली-अंबाला, पंजाब रूट के रास्ते जम्मू आने-जाने वाली पांच एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन रद्द रहेगा। रेलवे की ओर से दो से आठ जनवरी तक फिरोजपुर मंडल के लाडोवाल स्टेशन पर विभिन्न कार्य किए जाने हैं। ऐसे में रेलवे ने जम्मू आने वाली ट्रेनों को रद्द किया है। इनमें ट्रेन नंबर 14662 जम्मू-बाड़मेर दो से सात जनवरी तक रद्द रहेगी। ट्रेन 14661 बाड़मेर-जम्मू पांच से दस जनवरी तक रद्द रहेगी।

विज्ञापन


ट्रेन 14609 ऋषिकेश-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा तीन से आठ दिसंबर को रद्द रहेगी। 14610 कटड़ा-ऋषिकेश दो से सात जनवरी तक ट्रेन रद्द रहेगी। 22317 सियालदह-जम्मू छह जनवरी, 22318 जम्मू- सियालदह आठ जनवरी को रद्द रहेगी। 22431 सूबेदारगंज-एमसीटीएम उधमपुर सात जनवरी तो 22432 एमसीटीएम उधमपुर-सूबेदारगंज आठ जनवरी को रद्द रहेगी। 03309 धनबाद-जम्मू चार से सात जनवरी तक रद्द रहेगी, जबकि 03310 जम्मू- धनबाद पांच से आठ जनवरी तक रद्द रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed