फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Trailblazer Award: Women who reached their destination with courage and determination, received respect for br

ट्रेलब्लेजर अवार्ड: साहस-संकल्प से मंजिल तक पहुंचीं, समाज में बदलाव लाने वाली महिलाओं को मिला सम्मान

Sun, 02 Feb 2025 01:46 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 02 Feb 2025 01:46 PM IST
सार

फिक्की फ्लो जेकेएल ने जम्मू में आयोजित ट्रेलब्लेजर अवार्ड समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

विज्ञापन
Trailblazer Award: Women who reached their destination with courage and determination, received respect for br
FICCI FLO - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 शहर स्थित एक होटल में शनिवार को फिक्की फ्लो जेकेएल ट्रेलब्लेजर अवार्ड से महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शहर की महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। सम्मानित होने वाली सभी महिलाएं किसी न किसी क्षेत्र में अपना लोहा मनवाने में कामयाब रही हैं। यह सम्मान दूसरी महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायी है।

विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची सचिव आयुक्त आवास और शहरी विकास मंजीत कौर ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने पर महिलाओं को ट्रेलब्लेजर अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं की उपलब्धियों को पहचानने और सम्मानित करने के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन


उन्होंने सभी से अपील की है कि वह अन्य महिलाओं को भी इस दिशा में प्रेरित करें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के पहुंचने पर चेयरपर्सन रुचिका गुप्ता ने उनका स्वागत किया।चेयरपर्सन ने कहा कि हमारे क्षेत्र की महिलाओं को समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए विशेष रूप से कठिन परिश्रम करना पड़ा है। हम केवल सशक्त नहीं हैं बल्कि हम वह शक्ति हैं जो बदलाव ला रही है। समानता अब हमारी पसंद नहीं, बल्कि विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए एक आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन महिलाओं को किया सम्मानितकार्यक्रम में ट्रेलब्लेजर अवार्ड से लोकसेवा के क्षेत्र में कार्य करने पर रेहाना बतूल (आईएएस), निदेशक, जम्मू एंड कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और रूरल डेवलपमेंट नेहा जलाली (आईआईएस), निदेशक, प्रेस सूचना ब्यूरो जम्मू और इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मास कम्युनिकेशन (जम्मू कैंपस को सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही चिकित्सा क्षेत्र में डाॅ. मीता गुप्ता, डीन (अकादमिक्स), प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष, प्रसुति एवं स्त्री रोग और फैमिली मेडिसिन एम्स और डाॅ. सुषमा शाल कौल, स्त्री रोग विशेषज्ञ। शिक्षा के क्षेत्र में प्रो. अंजू भासिन, डीन अकादमिक अफेयर्स और प्रोफेसर, भौतिकी विभाग, जम्मू विश्वविद्यालय, और प्रो. मीना शर्मा डीन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट, जम्मू विश्वविद्यालय, सेना एवं पुलिस सेवा के लिए कैप्टन नीरू सांब्याल, मनोरंजन उद्योग से तान्या गुप्ता (गायिका) और ऋद्धि डोगरा (अभिनेत्री, सेवा सत्कार की दिशा में कार्य करने पर वानिका चौधरी, संस्थापक, नून और विदुषी गुप्ता को सम्मानित किया गया। वहीं मीडिया जगत से आरजे जूही मोहन (92.7 बिग एफएम) और आरजे तानी (रेडियो मिर्ची, खेल जगत से मिताली (अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्ट और कोच) और सुविधा सरिन (अंतरराष्ट्रीय रोल बॉल एथलीट, राजनीति से शगुन परिहार, विधायक, किश्तवाड़, उद्यमिता क्षेत्र से सना दुआ (पूर्व फेमिना मिस इंडिया 2017, सुमेधा महाजन और प्रिया गौर, और मीनाक्षी देवी को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीप्ति गंदोत्रा और शिवांगी सचदेव ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed