फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   traffic

हाईवे पर क्रॉसिंग दे रही हादसों को न्योता

विज्ञापन
traffic
बाड़ी​ ब्राह्मणा में हाईवे पर डिवाइडर के बीच से निकलते बाइक सवार। - फोटो : RSPURA
बाड़ी ब्राह्मणा। हाईवे पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके चलते कई लोगों को जान गंवानी पड़ती है। क्योंकि बड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। यहीं से हाईवे गुजरता है। तेज रफ्तार वाहन दौड़ते हैं। इसी चौक से 100 मीटर के दायरे में हाईवे पार करने के लिए दोपहिया वाहनों ने अपना रास्ता तय कर लिया है।
विज्ञापन

हाईवे की पट्टी को काटकर रास्ता तैयार किया है। 100 मीटर के दायरे में लगभग 7 से 8 ऐसे पॉइंट बने हैं जिसमें डिवाइडर को काटकर हाईवे पर धड़ल्ले से दोपहिया वाहन क्रॉस हो रहे हैं। यह डिवाइडर तीखे मोड़ पर बने हैं, जिससे ऊपर से आने वाली गाड़ियों का पता भी नहीं चलता है, और गंभीर हादसा हो जाता है।
विज्ञापन

उसके बावजूद नेशनल हाईवे अथॉरिटी और ट्रैफिकपुलिस दोनों ही मूकदर्शक बने हैं। उनकी तरफ से यह मुद्दा कोई मायने नहीं रखता है। दिन ब दिन डिवाइडर काटने की रस्म बढ़ती जा रही है, नतीजा हादसे दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। अगर ऐसा ही रहा तो बाड़ी ब्राह्मणा से पुमंडल मोड़ तक डिवाइडर की संख्या बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
क्रॉसिंग करने वालों का कई बार चालान किया गया है, लेकिन डिवाइडर की मरम्मत कराना और उनको ऊंचा कराना नेशनल हाईवे अथॉरिटी का काम है। हाल ही में जिला मजिस्ट्रेट के साथ भी बैठक हुई थी, जिसमें यह मुद्दा उठाया, लेकिन उसके बावजूद भी कोई काम नहीं हो पा रहा है।
-विक्रम सिंह, डीटीआई, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed