{"_id":"5c91fdeebdec226dae669456","slug":"traffic-obstructed-on-jammu-srinagar-highway-due-to-bad-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात बाधित
Wed, 20 Mar 2019 02:16 PM IST
शाहरुख खान
एजेंसी, जम्मू
एजेंसी, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 20 Mar 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाइवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश के कारण बुधवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विशेषकर रामबन जिले के पनथियाल और रामसू में भूस्खलन के खतरे की आशंका के कारण जम्मू से श्रीनगर जाने वाले सभी वाहनों को बुधवार सुबह उधमपुर में रोक दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मंगलवार रात से कश्मीर घाटी के प्रवेश द्वार जवाहर सुरंग पर हल्की बर्फ पड़ रही है और राजर्माग के शेष हिस्से में बारिश हो रही है।
अधिकारी ने बताया, ‘‘सुबह से पनथियाल के नजदीक राजमार्ग पर पहाड़ी से रूक-रूक कर पत्थर गिरने की भी खबर है जिसके कारण मार्ग असुरक्षित हो गया है।’’
उन्होंने बताया कि अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और यातायात चलाने का निर्णय मौसम में सुधार होने और सड़क से मलबा हटाने के बाद लिया जाएगा।