फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   traffic jam

Jammu News: मुख्य चौक पर रेहड़ी-फड़ी से जाम, अवाम परेशान

Mon, 02 Sep 2024 06:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 02 Sep 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
traffic jam
-रोज घंटों जाम में फंस रहे लोग, प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के मुख्य चौक पर रेहड़ी-फड़ी से जाम लग रहा है। लोग प्रतिदिन घंटों जाम में फंस रहे हैं। स्थानीय लोग नगर परिषद के अधिकारियों को कई बार जाम की समस्या से अवगत करवा चुके हैं, मगर अब तक समाधान नहीं हो पाया है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जाम की समस्या का समाधान करवाने के उचित कदम उठाने की मांग की है। बता दें कि कस्बे के मुख्य चौक से रेहड़ियों को हटाने में प्रशासन ने अब तक कोई उचित कार्रवाई नहीं की है। इससे आम लोग रोज जाम में फंस रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि कस्बे के मुख्य चौक हाईवे से अवैध रूप से लगाई जाने वाली रेहड़ियों को हटाया जाए और उन्हें किसी अन्य स्थान पर रेहड़ी लगाने को कहा जाए।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य चौक पर जम्मू कश्मीर बैंक की शाखा है। लोगों का बैंक में आना जाना रहता है। इस कारण ज्यादा भीड़ जमा होने के कारण हादसे का डर हमेशा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शन सिंह, स्थानीय निवासी
रेहड़ी फड़ी वालों ने कस्बे के मुख्य चौक पर कब्जा जमा लिया है। पहले से ही चौक पर काफी भीड़ रहती है। अचानक जाम लगने से वाहनों को घंटों इंतजार करना पड़ा है।

प्रेम पाल, स्थानीय निवासी
रेहड़ियों के कारण बेतरतीब वाहन खड़े होने से मार्ग पर जाम की स्थिति रहती है। जम्मू-कठुआ मार्ग पर चलने वाले वाहनों का गुजरना मुश्किल हो जाता है।
राम कुमार, स्थानीय निवासी
गत दो माह पूर्व दो महिलाएं भी वाहनों की चपेट में आ गई थी। हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है। वहीं जाम के कारण लोग परेशान रहते हैं।
राजेश सिंह, स्थानीय निवासी
रेहड़ी फड़ी वालों को पहले ही कह दिया है कि वह कस्बे के मुख्य चौक पर रेहड़ी लेकर खड़े न हों। आदेशों का उल्लंघन करने वाले रेहड़ीधारकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
जोध राज, सीईओ नगर परिषद सांबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed