फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   traffic jam

Jammu News: विजयपुर में 12 घंटे से ज्यादा लगा जाम, कई अभ्यर्थियों की एसबीआई की परीक्षा छूटी

विज्ञापन
traffic jam
विजयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम
सैकड़ों ट्रक और यात्री वाहन जाम में फंसे रहे, जाम खुलवाने में पुलिस के छूटे पसीने
विज्ञापन

यात्री वाहन छोड़ पैदल जाने को हुए मजबूर, दोपहर में स्कूली बच्चे वाहन के लिए भटकते रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर। कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शुक्रवार रात दो बजे से लगा जाम शनिवार दोपहर दो बजे तक बहाल नहीं हो पाया। पुलिस टीमें जगह-जगह जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती रहीं। कई यात्री वाहन छोड़कर पैदल ही निकल पड़े। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य स्थानों से जम्मू, श्रीनगर जाने वाले सैकड़ों ट्रक और यात्री वाहन चालक जाम में फंसकर परेशान हुए। शनिवार को एसबीआई की परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थियों को भागदाैड़ करनी पड़ी। कइयों की परीक्षा छूटने की सूचना है। स्कूलों के छात्र-छात्राओं को दोपहर में घर जाने में असुविधा हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार रात दो बजे के लगभग ट्रकों का खड़ा होना शुरू हो गया था। इसके बाद जाम लंबा होता गया। ट्रकों के अलावा रोडवेज की बसें, निजी वाॅल्वो बसें, छोटे वाहन सभी जाम में फंस गए। सुबह यह जाम राया मोड़ और तवी पुल तक लगा रहा। लोगों के अनुसार राया मोड़ से तवी पुल पर एक लेन पर आवाजाही थी। ऐसे में एक तरफ से वाहन जाते तो दूसरी ओर के वाहन रोक दिए जाते। इसका असर एनएच 44 पर विजयपुर के आसपास पड़ा। यहां रात में ट्रक चालकों ने वाहन निकालने की होड़ में ट्रकों को बेतरतीब लगा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगती चली गई। सुबह भीषण जाम देख स्थानीय लोग परेशान हो गए। किसी तरह बच्चे स्कूल जा सके थे। ड्यूटी पर जाने वाले तमाम लोगों के अलावा क्षेत्रीय कारोबारी जाम में फंसकर परेशान हुए।
विज्ञापन

जिला पुलिस भीषण जाम के आगे बेबस दिखाई दी। पुलिस वाहनों को इधर-उधर से निकलवाकर जाम खुलवाने का प्रयास करती रही। इस बीच दोपहर में एसबीआई की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी जाम में फंस गए। उन्हें समझ नहीं आ रह था कि वह कैसे आगे जाएं। जिनके पास दोपहिया थी वह तो किसी तरह निकल रहे थे। लेकिन जो चार पहिया अथवा सार्वजनिक वाहन के भरोसे थे, परीक्षा को लेकर उनके माथे पर पसीना आ गया था। दोपहर में 12 बजे राया मोड़ के पास अलिका अपनी मां के साथ वाहन पकड़ने आई। उसे एसबीआई की परीक्षा में शामिल होना था। लेकिन जाम के चलते कोई वाहन नहीं मिल रहा था। दोपहर बाद एक बजे उसकी आंखों में आंसू आ गए। यह देखकर पास के ही एक व्यक्ति ने बाइक से उसे सेंटर तक ले जाने का भरोसा दिया। इसके बाद उसकी मां और उसके चेहरे पर राहत दिखी। यही हाल अन्य परीक्षार्थियों के भी थे। इस दाैरान छुट्टी होने के बाद स्कूली विद्यार्थी भी वाहनों को लेकर परेशान हुए। वाहन नहीं देखकर छात्राएं पैदल ही घरों की ओर निकल गईं। उधर दिल्ली, पंजाब, पठानकोट समेत अन्य स्थानों से आने वाले यात्री वाहनों में फंसे लोग हलाकान थे। घंटों इंतजार के बाद जब जाम खुलता नहीं दिखा तो तमाम लोग अपने बैग लेकर पैदल रवाना हो गए। स्थानीय पुलिस ने कहा जाम खुलवाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन इसमें थोड़ा वक्त लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed