{"_id":"6349c363160b001034686437","slug":"traffic-akhnoor-news-jmu2702109104","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार डंपरों तथा टिप्परों से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार डंपरों तथा टिप्परों से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। अखनूर-सोहल मार्ग पर चलने वाले तेज रफ्तार डंपरों तथा टिप्परों से लोग परेशान हैं। क्योंकि आए दिन तेज रफ्तार डंपरों तथा टिप्परों से दुर्घटनाएं हो रही हैं। शुक्रवार सुबह गांव ढोक खालसा के नजदीक तेज रफ्तार डंपर ने एक कुत्ते को कुचल दिया। उसके तीन भाग हो गये।
वहीं इसी माह एक तेज रफ्तार टिप्पर ने गांव भलवाल ब्राह्मणा के नजदीक सुबह कॉलेज जा रहे एक छात्र को टक्कर मार दी थी, जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। अभी तक वह जीएमसी में दाखिल है, और बेहोश है। इसी साल डंपर की टक्कर से डिग्री कॉलेज अखनूर की भी एक छात्रा की मौत हो चुकी है। इन सब हादसों को देखते हुए क्षेत्र के लोगों ने पुलिस से डंपर चालकों पर तेज रफ्तार से चलाने पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई तेज चलाता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
गांव भलवाल ब्राह्मणा निवासी दीपा कुमार शर्मा ने कहा कि यह डंपर तथा टिप्पर वाले स्टोन क्रेशरों पर रेत बजरी और ईंट भट्ठों पर ईंट लेने जाते हैं, ज्यादातर ईंट भट्ठे और क्रे शर इस मार्ग पर ही हैं। इसलिए इनका अधिक आना जाना रहता है।
विज्ञापन
गांव ढोक खालसा निवासी राज कुमार, नरेश कुमार तथा रवि कुमार ने बताया कि सुबह जब बच्चों के स्कूल जाने का समय होता है तो हमें चिंता रहती है कि कोई हादसा न हो जाए। क्योंकि सुबह-सुबह सड़क पर डंपर तथा टिप्पर बिना रोक टोक दौड़ते हैं। पुलिस का इस रोड पर एक दो नाका भी है, लेकिन गति कम करने के लिए इनको कोई भी नहीं कहता है।
-------
इन ओवर स्पीड चलने वाले चालकों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। इस विषय में यातायात पुलिस से भी बात की जाएगी, और जब एक दो चालक पर कार्रवाई होगी तो बाकी सब भी ठीक हो जाएंगे।
-मोहन लाल, डीएसपी, अखनूर