फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tourists will get 40 percent discount on hotels and houseboats in Kashmir on Diwali

Diwali 2021: कश्मीर में दिवाली पर होटलों और हाउसबोटों में पर्यटकों को मिलेगी 40 प्रतिशत की छूट 

Wed, 03 Nov 2021 12:26 AM IST
विमल शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 03 Nov 2021 12:26 AM IST
सार

कारोबारियों ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए दाम में कटौती की है। इससे होटल कारोबारियों को उम्मीद है कि कारोबार में इजाफा होगा। 
 

विज्ञापन
Tourists will get 40 percent discount on hotels and houseboats in Kashmir on Diwali
रोशनी से जगमग डल झील का नजारा। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों ने घाटी में आने वाले पर्यटकों के लिए भारी छूट और ऑफर की घोषणा की है। होटलों और हाउसबोट के दाम में करीब 40 फीसदी की कटौती की घोषणा की गई है। यह डिस्काउंट विशेष रूप से दिवाली गिफ्ट के तौर पर दिया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप कश्मीर पर्यटन वर्षों के ठहराव के बाद पतझड़ के मौसम में बढ़ने लगा है। पतझड़ में कई वर्षों के बाद पर्यटकों के आगमन और बुकिंग की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है।

विज्ञापन


हाउसबोट शो से मिली बड़ी मदद    
हाउसबोट एसोसिएशन कश्मीर के उपाध्यक्ष मंजूर अहमद ने कहा कि सरकार ने देश के विभिन्न हिस्सों में इसको लेकर प्रचार किया है। बताया कि हाल ही में एक हाउसबोट शो का आयोजन किया गया, जिससे काफी मदद भी मिली। मंजूर ने बताया कि हम त्योहारी सीजन में पर्यटकों की एक बड़ी संख्या की उम्मीद कर रहे हैं। हाउसबोट में ठहरने वाले पर्यटकों के लिए 40 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इससे कश्मीर पर्यटन उद्योग को मदद मिलेगी।
विज्ञापन


पर्यटकों ने जताई खुशी  
कश्मीर घूमने आए पर्यटक इस ऑफर और छूट का स्वागत कर रहे हैं। लगभग 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी पहले से ही है और हितधारकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह और बढ़ेगी। दिल्ली से घूमने आई पालकी शर्मा ने बताया कि कश्मीर जो खबरों में देखते हैं, बिलकुल वैसा नहीं है। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं, यहां का खानपान बहुत ही स्वादिष्ट है। एक बार सबको यहां जरूर आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर में घूम कर आ रहा आनंद 
वाराणसी से आए उमाकांत मिश्रा ने बताया कि उनका मनाली जाने का प्रोग्राम बन रहा था, लेकिन उनके एक मित्र ने बताया कि यहां पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों द्वारा छूट दी जा रही है तो हम प्लान बदलकर यहां चले आए। बताया कि कश्मीर दो दिन से घूम रहे हैं, काफी आनंद आ रहा है, यहां की सुंदरता और संस्कृति बेहद अलग है। मिश्रा ने बताया कि वह अन्य लोगों से अपील करते हैं कि दिवाली पर यहां जरूर आएं और इस ऑफर का लाभ उठाएं। बता दें कि पर्यटन विभाग अब विंटर टूरिज्म की गतिविधियों की तैयार में लग जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed