फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Top LeT operative among 6 chargesheeted in recovery of magnetic bombs from drone along IB in J-K's Kathua

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में मारे गए ड्रोन से हथियार बरामदगी में छह के खिलाफ आरोप पत्र दायर, एनआईए ने की कार्रवाई

Fri, 13 Jan 2023 03:36 PM IST
विमल शर्मा पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 13 Jan 2023 03:36 PM IST
सार

एनआईए के प्रवक्ता के मुताबिक आतंकी सज्जाद और पांच अन्य के खिलाफ वीरवार को विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया। यह मामला पिछले वर्ष कठुआ जिले के राजबाग इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पल्ली में सीमापार से भेजे गए ड्रोन को मार गिराए जाने का था। 

विज्ञापन
Top LeT operative among 6 chargesheeted in recovery of magnetic bombs from drone along IB in J-K's Kathua
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कठुआ जिले के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मेग्नेटिक बम समेत अन्य विस्फोटक पदार्थ की बरामदगी के मामले में आरोप पत्र दाखिल किया है। इसमें लश्कर -ए-ताइबा के आतंकी समेत छह लोगों के नाम शामिल है।

विज्ञापन


29 मई 2022 को सुरक्षाबलों ने आईबी पर एक ड्रोन को मार गिराया था। उसके पास से भारी मात्रा में हथियार मिले थे। एनआईए अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में शामिल श्रीनगर निवासी लश्कर का आतंकी शेख सज्जाद गुल फरार है।
विज्ञापन


गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम (यूएपीए) के तहत उसे आतंकवादी घोषित किया गया है। एनआईए के प्रवक्ता के मुताबिक आतंकी सज्जाद और पांच अन्य के खिलाफ वीरवार को विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पिछले साल कठुआ जिले के राजबाग इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पल्ली में सीमापार से भेजे गए ड्रोन को मार गिराया गया था। उसके पास से अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर और मेग्नेटिक बमों को बरामद किया गया था।


इस मामले की जांच के बाद आरोप पत्र दाखिल किया गया। मामला पहले 29 मई को राजबाग पुलिस थाने में दर्ज किया गया था और 30 जुलाई को एनआईए को सौंपा गया था।

प्रवक्ता ने कहा कि गुल के अलावा जम्मू निवासी फैसल मुनीर, कठुआ निवासी हबीब, मियां सोहेल, मुनी मोहम्मद (मृत) और राशिद के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed