{"_id":"67e1bfdd688be1c40d0ec0ab","slug":"took-an-oath-to-make-the-district-tb-free-on-world-tb-day-jammu-news-c-201-1-knt1006-118562-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विश्व टीबी दिवस पर जिले को टीबी मुक्त बनाने की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विश्व टीबी दिवस पर जिले को टीबी मुक्त बनाने की शपथ ली
Tue, 25 Mar 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
टीबी मुक्त आरोग्य केंद्र प्रभारियों को सम्मानित करते डीसी। स्रोत : सूचना विभाग
- फोटो : kathua
जिला क्षय रोग केंद्र कठुआ में कार्यक्रम का आयोजन, 14 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को किया सम्मानित
कठुआ। विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस पर स्वास्थ्य विभाग के जिला क्षय रोग केंद्र कठुआ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाम लोगों में टीबी के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए जागरूकता वैन को रवाना किया गया।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि विश्व टीबी दिवस पर जागरूकता वैन को रवाना करने का उद्देश्य टीबी के बारे में जागरूकता फैलाना और लोगों में स्वस्थ्य जीवन संबंधी व्यवहार को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि इस वैन के माध्यम से न केवल लोगों को जागरूक किया जाएगा। बल्कि नए मरीजों की पहचान करने के प्रयास किए जाएंगे। ताकि क्षय रोग से ग्रसित पाए जाने वाले मरीजों को समय पर उपचार दिया जा सके।
उन्होंने जिले में टीबी रोगियों की पहचान और उपचार में स्वास्थ्य सेवा टीमों के अथक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 760 टीबी रोगियों का निदान और उपचार किया गया है। 7 दिसंबर, 2024 को शुरू हुए 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत अब तक कुल 298 नए मामलों का पता चला है। इस अभियान के परिणामस्वरूप व्यापक निदान प्रयास भी हुए हैं, जिसमें 4,280 परीक्षण किए गए, जिनमें 1,210 बहुपक्षीय परीक्षण और 4,110 एक्स-रे परीक्षण शामिल हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी कठुआ डॉ. राधा कृष्ण और ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी परोल डॉ. विवेक मंगोत्रा भी शामिल हुए। जिन्होंने जिला क्षय रोग केंद्र और सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों के साथ टीबी उन्मूलन प्रयासों के प्रति अपने समर्पण दर्शाते हुए, टीबी मुक्त भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य के साथ टीबी उन्मूलन की दिशा में प्रयासों को तेज करने की शपथ ग्रहण की।
उधर, डीसी कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जहां जिले के 14 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के प्रभारियों को उनकी सुविधाओं को टीबी मुक्त क्षेत्र घोषित करने के लिए सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डीसी डॉ. राकेश मिन्हास ने पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया और जिले में टीबी नियंत्रण उपायों को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने टीबी मुक्त कठुआ सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया और समुदाय से इस मिशन में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। संवाद