फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Toll Plaza Jammu Despite Nitin Gadkari announcement on toll plaza there is little hope of relief in J&K UT

टोल प्लाजा: नितिन गडकरी की घोषणा के बावजूद जम्मू कश्मीर में राहत मिलने की उम्मीद कम

Thu, 24 Mar 2022 01:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 24 Mar 2022 01:53 PM IST
सार

बन टोल प्लाजा और सरोर टोल प्लाजा की दूरी 60 किलोमीटर से कम हैं। इसके बावजूद इन दोनों में से किसी टोल प्लाजा के हटने की उम्मीद कम है।

विज्ञापन
Toll Plaza Jammu Despite Nitin Gadkari announcement on toll plaza there is little hope of relief in J&K UT
टोल प्लाजा - फोटो : iStock

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की राष्ट्रीय राजमार्गों पर साठ किलोमीटर के दायरे में सिर्फ एक बार टोल प्लाजा की घोषणा के बावजूद केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में राहत मिलने के आसार कम ही हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जम्मू संभाग में एनएचएआई के अंतर्गत बन टोल प्लाजा और सरोर टोल प्लाजा की दूरी 60 किलोमीटर से कम हैं। इसके बावजूद इन दोनों में से किसी टोल प्लाजा के हटने की उम्मीद नहीं है।इसका कारण यह है कि एनएचएआई सरोर टोल प्लाजा को पहले ही शिफ्ट कर ठंडी खुई में लेने की घोषणा कर चुका है।

विज्ञापन


एनएचएआई के उच्च पदस्थ अधिकारी का कहना है कि बन टोल प्लाजा और सरोर टोल प्लाजा के बीच की दूरी करीब 55 किलोमीटर की है। सरोर टोल प्लाजा को ठंडी खुई शिफ्ट करने से दूरी करीब 60 किलोमीटर की हो जाएगी। हालांकि, एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय से दिशा निर्देशों पर भी काफी कुछ निर्भर करेगा। उल्लेखनीय है कि सरोर टोल प्लाजा को हटाए जाने की मांग सांबा जिले के अलावा संभाग भर से लोग करते रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री की 60 किलोमीटर के दायरे में केवल एक टोल की घोषणा से सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहों का बाजार भी गर्म हो गया है। लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नितिन गडकरी ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर 60 किमी के भीतर कोई टोल प्लाजा नहीं होना चाहिए और वह सुनिश्चित करेंगे कि अगले तीन महीनों में ये मानक पूरी तरह से लागू हो जाएं। गडकरी ने मंगलवार को लोकसभा में उनके मंत्रालय से संबंधित अनुदान की मांग के दौरान एक चर्चा के जवाब में कहा, 'मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि 60 किमी के भीतर सिर्फ एक टोल प्लाजा होगा और अगर दूसरा टोल प्लाजा है, तो इसे अगले तीन महीनों में बंद कर दिया जाएगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed