{"_id":"5eaf0a448ebc3e905b57716b","slug":"told-the-agriculture-minister-the-problems-of-farmers-jammu-news-jmu2092094158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री को बताई किसानों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री को बताई किसानों की समस्याएं
विज्ञापन
Told the agriculture minister the problems of farmers
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओमी खजूरिया की अगुवाई में शनिवार देर शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग का आयोजन किया गया। इसमें मोर्चा के जिला तथा प्रदेश के पदाधिकारियों ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी से बातचीत कर क्षेत्र के किसानों को आ रही समस्याओं के बारे में बताया और उन्हें जल्द हल करने का आग्रह किया। वीडियो कांफ्रें सिंग में सीमावर्ती छंब-ज्यौड़ियां के किसानों की भी कई समस्याओं को रखा गया।
केंद्रीय मंत्री ने किसानों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किसानों की सहायता के लिए किसान रथ एपीपी की तरह किसान मोबाइल ऐप पर एफपीओ (किसान उत्पादन संगठन) अनुप्रयोग शुरू किया गया है। चूंकि जम्मू और कश्मीर भारत का ताज है, इसलिए हमने कृषि क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज को बढ़ाया है। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण सरकार ने किसानों के खाते में प्रति परिवार लगभग 2000 रुपये स्थानांतरित किए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग मेें शामिल भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अंकुश चौधरी ने छंब ज्यौड़ियां के किसानों की समस्या को रखते हुुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र छंब ज्यौड़ियां के किसानों की सैकड़ों कनाल उपजाऊ भूमि कारगिल युद्ध के दौरान से सेना के अधीन है। जिसको सेना ने अपना डिफेंस मजबूत करने के लिए लिया था, लेकिन आज तक न वह जमीन मिली न ही कोई मुआवजा।
केंद्र शासित प्रदेश टीम की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग में बात करने वालों में रमन सिंह, डॉ. जगदत्त शर्मा और रोहित वर्मा जनरल सचिव जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश यूटी टीम, संजीव शर्मा प्रचार सचिव, सरफराज हामिद बल्कि प्रवक्ता और अंकुश चौधरी मीडिया सचिव जेकेयूटी किसान मोर्चा शामिल रहे।