फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tol plaza

टैक्स के लिए सरोर टोल प्लाजा पर हुई तकरार

विज्ञापन
tol plaza
सरोर टोलपलाजा पर हुई तकरार की जानकारी देता पीड़ित।
विजयपुर। जेके- 21 नंबर वाली गाड़ियों का भी रुपये 280 का पास टोल प्लाजा कर्मचारी बना रहे हैं। हालांकि उपायुक्त ने जिला सांबा के लोगों को छूट दी है। उसके बावजूद भी जिले के लोगों से सरोर टोल प्लाजा पर टैक्स लिया जा रहा है। उसी के चलते टोल टैक्स में कर्मचारियों और सांबा की जनता के बीच तकरार हुई। लोगों ने इस मामले में जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर टोल कर्मियों को निर्देश का पालन कराने को कहा है।
विज्ञापन

सरोर टोल प्लाजा जब बना शुरू हुआ था तो क्षेत्र के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और लगभग 8 माह से लेकर अभी तक लोगों द्वारा कभी न कभी धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। मांग की जा रही है कि सरोर टोल टैक्स तत्काल बंद किया जाए। इस संबंध में भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों द्वारा केंद्रीय सड़क निर्माण भवन मंत्री नितिन गडकरी को भी ज्ञापन दिया कि इस टोल प्लाजा को तत्काल बंद किया जाए। मगर अभी तक ज्ञापन की कोई सुनवाई नहीं हुई। इन लोगों का कहना है कि सांसद जुगल किशोर शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने तो उस समय तत्काल उखाड़ने की चेतावनी दे दी थी। लेकिन वह चेतावनी अभी तक सपना ही बनी हुई है। इन सब परेशानियों को लेकर खासकर सांबा जिले की जनता टोल प्लाजा को लेकर काफी परेशानी का सामना कर रही है। क्योंकि सरोर टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा टोल को लेकर लोगों के साथ अभद्रता की जा रही है। मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

इन सब परेशानी को देखते हुए उपायुक्त रोहित खजूरिया ने आदेश भी दिया था कि सांबा जिले के लोगों को कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा, लेकिन उसके बावजूद भी 280 रुपये पास बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। अगर पास नहीं बनाओ तो पैसे देकर आना जाना पड़ रहा है। अब लोग असमंजस में पड़े हैं कि डीसी का आदेश भी टोल प्लाजा वाले नहीं मान रहे हैं और किस का आदेश मानेंगे। इन सब परेशानियों को लेकर सांबा जिला के हजारों लोगों ने डीसी सांबा से मांग की है कि इस तरफ तत्काल ध्यान दिया जाए ताकि जिला के हजारों लोगों की परेशानी खत्म हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed