कोरोना का कहर: जम्मू-कश्मीर में हर दिन बढ़ता जा रहा ग्राफ, 517 नए संक्रमित मिले, पांच की मौत
- जम्मू में प्रतिदिन 6 से 7 हजार रैपिड और आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं
- संक्रमित मामलों में ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सबसे अधिक प्रभावित है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में कोरोना का ग्राफ हर दिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में 517 नए संक्रमित मिले हैं। साथ ही पांच मरीजों की मौत भी हुई है। इससे पहले गुरुवार को 461 संक्रमित मिले थे। इसमें से 100 जम्मू और 361 कश्मीर संभाग में मिले। साथ ही जम्मू में एक और कश्मीर में तीन लोगों की मौत भी हुई थी।
जम्मू के सतवारी स्कूल में जांच के दौरान एक शिक्षक संक्रमित मिला है। कश्मीर के बडगाम में दिल्ली पब्लिक स्कूल के दो लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद स्कूल को पांच दिन के लिए बंद कर दिया गया है। श्रीनगर के बटपोरा हाफरू स्थित ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल के स्टाफ में आठ व 40 बच्चे संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मामलों में ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सबसे अधिक प्रभावित है। इस जिले में लगातार संक्रमित मामलों का आंकड़ा बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें- मान्यता: लंका से कश्मीर ऐसे पहुंचीं रावण की कुलदेवी? 'चश्मे' का पानी करता है भविष्यवाणी
संक्रमित मामलों में घरों के बाहर लगाए जाएंगे पोस्टर
जिला प्रशासन की ओर से संक्रमित मामलों में होम आइसोलेट होने वाले मरीजों के घरों के बाहर दोबारा पोस्टर लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसका उद्देश्य संक्रमित मामलों के बारे में जनता को सूचित करके संक्रमण का प्रसार रोकना है। मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर ने सभी दस जिलों के उपायुक्तों को होम आइसोलेट संक्रमित मरीजों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें- पुलवामा: जवानों ने ऐसे उड़ाया वो ठिकाना जिसमें छिपे थे आतंकी, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीरें
इसमें संक्रमित मामलों में पीड़ितों के सार्वजनिक स्थलों पर मिलने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा संभाग भर में रैपिड के साथ आरटी पीसीआर टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
जम्मू में ही प्रतिदिन 6 से 7 हजार रैपिड और आरटी पीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं। आगामी दिनों में इसमें बढ़ोतरी करने की योजना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि कोविड टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाने से संक्रमित मामले रिपोर्ट हो रहे हैं।