{"_id":"2c2f02dc06af6bfb1d2b314ee9ebdc84","slug":"today-evm-machines-can-reach-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य में आज पहुंच सकती हैं वोटिंग मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य में आज पहुंच सकती हैं वोटिंग मशीनें
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 01 Sep 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों को लेकर सारी चर्चाएं खत्म हो चुकी हैं। अब बिहार या झारखंड से नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात से ही ईवीएम मंगाई जा रही हैं। ईवीएम सोमवार को राज्य में पहुंच सकती हैं।
विज्ञापन
अधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें गुजरात से ही लाई जा रही हैं। इसके लिए हर जिले से टीमें गुजरात भेजी जा चुकी हैं। राज्य में पंद्रह हजार के करीब ईवीएम गुजरात से लाई जा रही हैं। यह ईवीएम पुरानी मशीनों का मॉडिफाइड वर्जन होगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि राज्य विधानसभा चुनावों के लिए गुजरात से ईवीएम मंगाने को लेकर छिड़े विवाद को देखते हुए पहले ये चर्चाएं भी सामने आई थीं कि बिहार और झारखंड से ईवीएम मंगवाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
इसी के मद्देनजर मशीनें लेने गुजरात गई टीमों को वापस बुला लिया गया था लेकिन अब आधुनिक ईवीएम गुजरात से ही मंगवाई जा रही हैं।
जिला चुनाव अधिकारी (डीसी) अजीत कुमार साहु के अनुसार जम्मू जिले से गुजरात गई टीम एक-दो दिन में ईवीएम लेकर वापस लौट सकती हैं।