फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Title Fight Between Jaguar Cricket Club and KT Lions Today

Jammu News: जगुआर क्रिकेट क्लब और केटी लायंस के बीच खिताबी भिड़ंत आज

विज्ञापन
Title Fight Between Jaguar Cricket Club and KT Lions Today
(फोटो)
विज्ञापन

- सेमीफाइनल में जगुआर क्रिकेट क्लब ने पैंथल क्रिकेट क्लब को और केटी लायंस ने द गेम चेंजर्स को हराया

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। केटी लायंस और जगुआर क्रिकेट क्लब ने अशोक सोढ़ी मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। परेड ग्राउंड में वीरवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में केटी लायंस ने करीबी मुकाबले में द गेम चेंजर्स को एक रन से और जगुआर क्रिकेट क्लब ने पैंथल क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराया। दोनों टीमें शुक्रवार को खिताब के लिए फाइनल में भिड़ेंगी।
केटी लायंस और द गेम चेंजर्स के बीच पहला सेमीफाइनल बेहद रोमांचक रहा। केटी लायंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 167 रन बनाए। साहिल कुमार ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, जबकि वरुण ने 31, सैंडी बाली ने 27 और अतुल ने 24 रनों का योगदान दिया। द गेम चेंजर्स के लिए शंकर सिंह, कुलदीप दलोत्रा और गौरव मन्हास ने दो-दो विकेट लिए, जबकि राहुल जमवाल और दिव्यांश को एक-एक विकेट मिला। जवाब में द गेम चेंजर्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 166 रन ही बना सकी और लक्ष्य से एक रन पीछे रह गई। द गेम चेंजर्स के लिए गौरव मन्हास ने 58 रनों की पारी खेली। राहिल ने 25 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 45 रन बनाए। हालांकि वह जीत दिलाने में नाकाम रहे। केटी लायंस के लिए वरुण ने दो विकेट लिए, जबकि केवल कोतवाल, अजीत कुमार, अतुल और ऋषभ ने एक-एक विकेट लिए। वरुण को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में जगुआर क्रिकेट क्लब ने पैंथल क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से पराजित किया। मैच में जगुआर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पैंथल क्रिकेट क्लब की टीम तबु की घातक गेंदबाजी के आगे नहीं टीक सकी और पूरी टीम 18.4 ओवर में 154 रन पर सिमट गई। पैंथल क्रिकेट क्लब के लिए शिव कुमार शर्मा ने सर्वाधिक 36 रन बनाए, जबकि शुभम जमवाल 26 रन बनाकर नाबाद रहे। जगुआर क्रिकेट क्लब के लिए तबु ने चार ओवर में 23 रन देकर पांच विकेट लिए। हरवीर सिंह और कप्तान चमकोर सिंह ने दो-दो और दविंदर पाल ने एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

19.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया
जवाब में जगुआर क्रिकेट क्लब ने कप्तान चमकोर सिंह और रोबिन सिंह की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 19.5 ओवर में ही 158 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। चमकोर सिंह ने 35 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से सर्वाधिक 48 रन बनाए, जबकि रोबिन सिंह ने 40 रनों का योगदान दिया। पैंथल क्रिकेट क्लब के लिए अजीत राजपूत ने दो और शुभम खजूरिया, अयूब व शुभम शर्मा ने एक-एक विकेट लिए। जगुआर क्रिकेट क्लब के तबु को उनके शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed