फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tiolet in arniya school

Jammu News: तीन साल पहले बना शौचालय अभी तक है बंद

विज्ञापन
tiolet in arniya school
गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल अरनिया में बनाया गया है शौचालय
विज्ञापन

निर्माण पर खर्च किए गए 10.50 लाख रुपये, स्कूल प्रशासन ने कहा- अभी तक काम पूरा नहीं हुआ

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत का सपना साकार करने के लिए हर प्रकार की संभव कोशिश की जा रही है, लेकिन उसके बावजूद भी कुछ ऐसे मामले हमारे समाज में बने हुए हैं, जिससे यह जाहिर होता है कि प्रशासन और जन प्रतिनिधि इन मुद्दों से वाकिफ नहीं हैं। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल अरनिया में 10:50 लाख रुपये की लागत से म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से शौचालय बनाया गया है। इसका उद्घाटन 2 अगस्त 2019 को किया गया, लेकिन साढ़े तीन साल बीत जाने के बाद भी अभी तक शौचालय स्कूल इस्तेमाल में नहीं लाया गया है।
इससे यह प्रतीत होता है कि कमेटी और स्कूल प्रशासन लापरवाह है। शौचालय इस्तेमाल में न होने से उसकी इमारत जर्जर होती जा रही है। सही ढंग से रखरखाव न होने के कारण सीलन जोर पकड़ रही है। शौचालय को इस्तेमाल में लाए जाने को लेकर हायर सेकेंडरी प्रशासन और म्यूनिसिपल कमेटी के अधिकारी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे, परंतु स्कूल के बच्चों की तरफ कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

--------
शौचालय को सुचारु करने की हमारी भी कोशिश है, लेकिन उसमें पानी का कनेक्शन ही नहीं है, न ही पानी के लिए कोई बोर कराया गया है, और औपचारिकता के तौर पर शौचालय अभी तक स्कूल को साैंपा भी नहीं गया है। शौचालय का काम अभी अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुनीता गुप्ता, प्रधानाचार्य, गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, अरनिया
--------------
हायर सेकेंडरी स्कूल को बच्चों की सहूलियत के लिए शौचालय बना कर दिया गया, न कि बंद रखने के लिए। हमारे समय से पहले सिर्फ शौचालय का ढांचा बनाया गया था, लेकिन जब ठेकेदार से पूछताछ की गई तो उसके बाद उसे नए सिरे से तैयार किया गया। उसके बाद उद्घाटन कर दिया गया। अब स्कूल को छोटी मोटी मरम्मत करके उसे सुचारू करना चाहिए। वैसे भी स्कूल प्रशासन द्वारा शौचालय को इतनी देर से बंद नहीं रखना चाहिए था।
-रमेश सैनी, चेयरमैन, म्यूनिसिपल कमेटी, अरनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed