{"_id":"608161725d68ab3e07038352","slug":"tightening-screws-on-personnel-involved-in-anti-national-activities-jammu-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त कर्मियों पर कसेगा शिकंजा, स्पेशल टास्क फोर्स का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त कर्मियों पर कसेगा शिकंजा, स्पेशल टास्क फोर्स का गठन
Thu, 22 Apr 2021 05:13 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 22 Apr 2021 05:13 PM IST
सार
प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से अलगाववाद से लेकर देश विरोध से प्रेरित गतिविधियों में कई कर्मचारियाें का नाम आ चुका है। ऐसे मामलों में अब सख्त कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में देश विरोधी गतिविधिायों में शामिल रहे सरकारी कर्मचारियों पर जल्द गाज गिर सकती है। प्रदेश सरकार ने ऐसे मामलों की जांच और कार्रवाई के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन कर दिया है। यह टास्क फोर्स अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) की अध्यक्षता में काम करेगी जिसमें जम्मू और कश्मीर संभाग के पुलिस महानिरीक्षकों को सदस्य सचिव के तौर पर शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव स्तर के अधिकारी, अतिरिक्त सचिव स्तर के पद के कानून और संसदीय मामलों के प्रतिनिधि और संबंधित विभाग के अतिरिक्त सचिव स्तर के अधिकारी भी टास्क फोर्स में सदस्य के तौर पर शामिल किए जा सकते हैं। बुधवार को सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने इस बाबत आदेश जारी किया।
विज्ञापन
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 311 (2 ) (सी) के प्रावधानों के तहत राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में कर्मचारी या कर्मचारियों के शामिल होने की संदिग्ध गतिविधियों की जांच स्पेशल टास्क फोर्स करेगी। इस संबंध में टास्क फोर्स विभिन्न एजेंसियों व विभागों की सहायता लेगी। टास्क फोर्स निर्धारित समय में मामलों पर फैसला लेगी।
विज्ञापन
कई कर्मी संदेह के घेरे में
यह उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में कई सरकारी कर्मचारियों की गतिविधियां संदिग्ध रहने और उनके देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का संदेह रहा है।