{"_id":"6490c03d7261830934019ce5","slug":"thunderstrom-power-supply-jammu-news-c-10-jam1008-143626-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आंधी से ध्वस्त ढांचा 12 घंटे में ठीक, कुछ जगहों में अस्थायी प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आंधी से ध्वस्त ढांचा 12 घंटे में ठीक, कुछ जगहों में अस्थायी प्रबंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आंधी के कारण रविवार शाम पांच बजे बिजली पोल ढहने और तार पर पेड़ों की टहनियां गिरने के बाद सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। 180 से ज्यादा खंभे ढह गए थे। कुछ जगहों पर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए थे, जिन्हें बदल दिया है। बिजली कारपोरेशन को अब तक दो करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
कारपोरेशन के अनुसार नानक नगर में रात एक, गांधी नगर और छन्नी हिम्मत में दो, छन्नी में तीन, चुआदी में सुबह पांच बजे के करीब बिजली को बहाल किया गया। कुछ जगहों में अस्थायी प्रबंध किए। मरम्मत का दिनभर काम चलता रहा। विद्युत मंडल एक बख्शी नगर, पलौड़ा, तालाब तिल्लो, अखनूर और दोमाना सहित अन्य इलाकों में तड़के तीन बजे बिजली आई। यहां पर 30 से ज्यादा खंभे टूट गए थे। बिजली कारपोरेशन के एक्सईएन के अनुसार राजेश शर्मा के अनुसार आंधी से ढहे खंभों को बदला गया है। साथ ही टूटे तार जोड़ दिए हैं। रात भर काम चला। इसके अलावा दिन में भी मरम्मत हुई।