{"_id":"5d3619918ebc3e6d181029ee","slug":"three-years-record-broken-in-amarnath-yatra-by-travelers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्राः दर्शनार्थी यात्रियों ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्राः दर्शनार्थी यात्रियों ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड
Tue, 23 Jul 2019 01:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 23 Jul 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा नया रिकार्ड बनाने की ओर आगे बढ़ रही है। बम-बम भोले के जयघोष के साथ सोमवार को 13377 शिव भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ दर्शनार्थी यात्रियों ने पिछले तीन साल का रिकार्ड तोड़ते हुए अब तक की कुल संख्या 285381 का आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन
इस बार 22 दिन में ही पौने तीन लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा में हाजिरी दे चुके हैं। वर्ष 2018 में 60 दिन में 285006 यात्रियों ने दर्शन किए थे। पवित्र हिमलिंग के दर्शन के लिए देशभर से रोजाना हजारों यात्री पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से सोमवार को कड़ी सुरक्षा में 128 छोटे बड़े वाहनों में 3178 यात्रियों का जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ। इसमें 2218 पुरुष, 775 महिलाएं, 43 बच्चे और 142 साधु शामिल रहे। शहर के विभिन्न पंजीकरण काउंटरों पर आन स्पाट पंजीकरण के लिए सैकड़ों यात्रियों की भीड़ पहुंच रही है।
विज्ञापन
कश्मीर में शांतिपूर्ण हालात और साफ मौसम के चलते यात्रा में कोई खास अड़चन नहीं आई है। कश्मीर में आतंकी बुरहान वानी की बरसी और अलगाववादियों की बंद की काल पर दो दिन जम्मू से यात्रा को स्थगित किया गया है।
इसके अलावा गत दिनों मौसम खराब होने से एक ही दिन बालटाल ट्रैक से यात्रा स्थगित करनी पड़ी, जबकि अन्य दिन सामान्य तौर पर यात्रा जारी है। रोजाना 13-15 हजार के बीच श्रद्धालु पवित्र गुफा तक पहुंच रहे हैं। जिस तरह यात्रियों की संख्या बढ़ रही है उससे दर्शनार्थी यात्रियों की संख्या पिछले छह साल का रिकार्ड तोड़ सकती है।
अमरनाथ यात्रियों का आंकड़ा
वर्ष श्रद्धालु (लाख) यात्रा अवधि
2009 3.81 60 (दिन)
2010 4.55 55
2011 6.36 (रिकार्ड) 45
2012 6.20 39
2013 3.53 55
2014 3.72 44
2015 3.52 59
2016 2.20 48
2017 2.60 40
2018 2.85 60
जवान सहित दो लोग एयरलिफ्ट किए गए
अमरनाथ यात्रा के दौरान शेषनाग शिविर से गंभीर यात्री विजय राठौर निवासी राजकोट गुजरात और बरारीमार्ग से सीआरपीएफ के एक एएसआई फूल कंवर को हेलीकाप्टर से संबंधित चिकित्सा केंद्रों पर उचित इलाज के लिए पहुंचाया गया। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष व राज्यपाल के निर्देश पर अब तक 14 गंभीर मरीजों को एयरलिफ्ट किया गया है।