फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three unidentified terrorists eliminated in the encounter that started at Turkwangam area of Shopian IN Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए तीन आतंकी, शोपियां में इस महीने 17 का सफाया

Tue, 16 Jun 2020 07:20 AM IST
अवधेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 16 Jun 2020 07:20 AM IST
सार

शोपियां में इस महीने अबतक 17 आतंकियों का सफाया हुआ है। आज मारे गए तीन आतंकियों में से एक आतंकी पीडीपी के पूर्व विधायक जफर इकबाल मन्हास का रिश्तेदार था। 

विज्ञापन
Three unidentified terrorists eliminated in the encounter that started at Turkwangam area of Shopian IN Jammu and Kashmir
भारतीय सेना - फोटो : साकिब नबी

विस्तार

शोपियां के तुर्कवागम इलाके में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की पार्टी के एक विधायक का रिश्तेदार भी मारा गया है। मारा गया आतंकी साल 2019 से इलाके में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। वह हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी था।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों से समर्पण करने की बात कही। बावजूद इसके आतंकियों की ओर से फायरिंग होती रही। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला। कई घंटे तक चली इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई। मारे गए आतंकियों की पहचान जबेर अहमद वानी, कमरान जहूर मन्हास, मुनाबुल इस्लाम के रूप में हुई है।

मारा गया आतंकी कमरान जहूर मन्हास पीडीपी के पूर्व विधायक जफर इकबाल मन्हास का रिश्तेदार था। सुरक्षाबलों ने इसके साथ ही अन्य दोनों आतंकियों से कई बार समर्पण करने की भी बात कही। लेकिन इन आतंकियों ने सुरक्षाबलों की अपील को अनसुना किया और गोलियां बरसाते रहे। परिणामस्वरूप सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीनों को ढेर कर दिया। बता दें कि शोपियां में इस महीने अबतक 17 आतंकियों का सफाया हुआ है।

डोडा और किश्तवाड़ जिले में अभी चार आतंकी सक्रिय हैं- दिलबाग सिंह

डोडा और किश्तवाड़ जिले में अभी चार आतंकी सक्रिय हैं। इनमें से एक आतंकी डोडा जिले में और तीन आतंकी किश्तवाड़ में सक्रिय हैं। यह बात सोमवार को डोडा के दौरे पर पहुंचे जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजी दिलबाग सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। 

वहीं सोमवार को जम्मू कश्मीर के डीजी दिलबाग सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि डोडा और किश्तवाड़ जिले में अभी चार आतंकी सक्रिय हैं। इनमें से एक आतंकी डोडा जिले में और तीन आतंकी किश्तवाड़ में सक्रिय हैं। वह डोडा के दौरे पर पहुंचे थे। 

डीजीपी ने कहा कि कश्मीर में इस वर्ष अप्रैल के महीने में सेना और सुरक्षा बलों द्वारा आतंकियों की धरपकड़ के लिए 11 अभियान चलाए गए, जिसमें 30 आतंकियों को मार गिराया गया। वहीं मई और जून के पहले दो हफ्ते में 27 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया यह ऑपरेशन आगे भी इसी तरह जारी रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed