फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three terrorists killed in encounter that lasted more than 12 hours in Baramulla

तीन आतंकी ढेर: बारामुला में 12 घंटे से अधिक चली मुठभेड़, मारे गए दहशतगर्दों से हथियार और गोला बारूद बरामद

Sat, 14 Sep 2024 10:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर/बारामुला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर/बारामुला Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 14 Sep 2024 10:39 PM IST
सार

मारे गए आतंकियों से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारी के अनुसार आतंकियों को ढेर करने के लिए 12 घंटे से अधिक समय तक ऑपरेशन चलाना पड़ा।

विज्ञापन
Three terrorists killed in encounter that lasted more than 12 hours in Baramulla
बारामुला आतंकी हमला - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के बीच उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। 12 घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात पट्टन के चक तापर क्रीरी में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। सुरक्षाबलों तुरंत इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। सेना का दल जैसे ही आगे बढ़ा तो घिरते देख एक खस्ताहाल में स्कूल इमारत में छिपकर बैठे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सतर्क जवानों की जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी के अनुसार अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी फरार न हों, फ्लड लाइट का प्रबंध कर मल्टी टियर सुरक्षा घेरा स्थापित कर दिया गया। शनिवार तड़के फिर से ऑपरेशन शुरू कर तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया। मारे गए आतंकियों से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारी के अनुसार आतंकियों को ढेर करने के लिए 12 घंटे से अधिक समय तक ऑपरेशन चलाना पड़ा।

विज्ञापन

तीनों टीआरएफ संगठन से जुड़े बताए जा रहे
सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकी टीआरएफ संगठन से जुड़े थे। इनकी शिनाख्त शोपियां के जुनैद रशीद और गांदरबल के बिलाल व माहिर के रूप में हुई है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed