{"_id":"5911f8f44f1c1b231f85176a","slug":"three-terrorist-incidents-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में तीन आतंकी वारदातों से फैली दहशत, हाईअलर्ट पर जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में तीन आतंकी वारदातों से फैली दहशत, हाईअलर्ट पर जवान
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Tue, 09 May 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
आतंकवादी
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में मंगलवार को आतंकियों ने तीन वारदातों को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। एक ओर आतंकियों ने शोपियां में पुलिस पार्टी पर हमला किया तो दूसरी ओर पुलवामा में एक कार को हाईजैक कर लिया। वहीं मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में भी गोलियों की आवाज सुने जाने के बाद अफरा-तफरी का माहौल रहा।
जानकारी के मुताबिक पुलवामा के गुडोरा इलाके में मोहम्मद रफीक नाम के शख्स ने अपनी अल्टो कार के आतंकियों द्वारा हाईजैक किए जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि कुछ हथियारबंद आतंकियों ने गुडोरा गांव में उनकी कार को हाईजैक कर लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को आतंकी हमले का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर नेशनल हाईवे पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। कार हाईजैक की घटना के बाद बडगाम जिले के चादोरा इलाके में 20-30 राउंड गोलियों की आवाज सुनाई देने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद सुऱक्षाबल के जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं तीसरे घटनाक्रम में आतंकियों ने शोपियां के कुमडलन गांव में पुलिस पार्टी को निशाना बनाकर हमला किया। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक हमले में कोई भी जवान जख्मी नहीं हुआ। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घाटी में तीन आतंकी वारदातों के बाद सुरक्षाबल के जवान अलर्ट हो गए हैं।