फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   three terror module busted by awantipora police jammu kashmir nine terrorist arrested

जम्मू-कश्मीर में तीन आतंकी मॉड्यूल का भंडोफोड़, हथियार और गोला-बारूद के साथ 9 गिरफ्तार

Thu, 30 Aug 2018 01:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 30 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
three terror module busted by awantipora police jammu kashmir nine terrorist arrested
कश्मीर के अवंतीपोरा पुलिस ने आतंकियों के मददगारों को पकड़ कर आतंकी माड्यूल का भंडाफोड़ किया है। 9 मददगारों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद किया गया है। अब मामले में आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस कई दिनों से आतंकियों के मददगारों पर नजर बनाए हुए थी। जांच के दौरान अब पुलिस ने नौ लोगों को पकड़ा है। इनमें पांच की पहचान रिजवान अहमद, शाहिद मंजूर, जाहिद अहमद, मोहम्मद  हुसैन तथा मंजूर अहमद के रूप में हुई है। पुलिस को पता चला कि वह इलाके में आतंकियों के लिए काम करते थे। वह आतंकियों को काफी सामान जमा करके देते थे। इतना ही नहीं वह आतंकियों को सूचनाएं देने का भी काम करते थे।
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि अवंतीपोरा का रहने वाला रिजवान इस माड्यूल का मास्टरमाइंड और हेड है। वह युवाओं की आतंकी संगठनों के लिए भर्ती करता है। उफैद फारूक को आतंकी संगठन में शामिल भी उसी ने कराया। आरोपियों ने नेशनल हाइवे पर हमले के लिए ग्रेनेड भी पहुंचाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने शाहबाज अहमद और तौसीफ अहमद दोनों निवासी चरसू को गिरफ्तार किया है। दोनों दक्षिण कश्मीर में आतंकियों को गोला बारूद और अन्य सुविधाएं पहुंचाते थे। इनके दो अन्य साथियों गौवहर अहमद और शौकत अहमद निवासी खिरम को दबोचा गया। इन दोनों से पूछताछ करने के बाद आतंकी ठिकानों का पता चला है। यह ठिकाने पुलवामा, खिरम और खलान में हैं। इन ठिकानों से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है। सबके खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed