फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Reasi Terrorist Attack News: Three Pakistani Terrorists Involved In Attack On A Bus Accident in Jammu

Reasi Attack: जम्मू हमले में तीन पाकिस्तानी आतंकी शामिल, अमेरिकी एम-4 राइफल का इस्तेमाल; आतंकियों की तलाश जारी

Tue, 11 Jun 2024 11:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 11 Jun 2024 11:03 AM IST
सार

Jammu Kashmir Terrorist Attack : आतंकियों की तलाश में ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से रियासी व राजोरी के जंगल में अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और राज्य जांच एजेंसी की टीम ने सोमवार को घटनास्थल से सबूत जुटाए।

विज्ञापन
Reasi Terrorist Attack News: Three Pakistani Terrorists Involved In Attack On A Bus Accident in Jammu
आतंकी हमले के बाद घटनास्थल पर तलाशी अभियान चलाते हुए सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवखोड़ी धाम से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस पर हमले में लश्कर-ए-ताइबा के तीन पाकिस्तानी आतंकी शामिल थे। इसमें लश्कर कमांडर अबु हमजा के भी शामिल होने का शक है। आतंकियों ने हमले में अमेरिकी एम-4 राइफल का इस्तेमाल किया था। चौथे आतंकी की मौजूदगी की भी आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन


आतंकियों की तलाश में ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से रियासी व राजोरी के जंगल में अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और राज्य जांच एजेंसी की टीम ने सोमवार को घटनास्थल से सबूत जुटाए। जांच अधिकारियों ने बताया, बस में सवार श्रद्धालुओं और प्रत्यक्षदर्शियों से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक चौथा आतंकी हमलावरों को कवर दे रहा था। आशंका जताई जा रही है कि आतंकी रियासी और राजोरी से सटे जंगलों की ऊंची पहाड़ियों पर गुफाओं में छिपे हो सकते हैं। 
विज्ञापन


मृतकों में दो साल का मासूम भी
रविवार को हुए हमले में बस में सवार नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन उत्तर प्रदेश और चार राजस्थान के थे। बस चालक और कंडक्टर रियासी के थे। राजस्थान के सभी मृतक एक ही परिवार के थे। इनमें पूजा और उसका दो साल का बेटा टीटू साहनी थे। मृतकों में पांच के शरीर पर गोली लगने के निशान हैं। वहीं, 41 घायलों में से 10 को गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10-10 लाख की मदद 
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed