{"_id":"5f03dafb8ebc3ea205627a4d","slug":"three-man-teachers-by-profession-kidnapped-and-assaults-a-minor-girl-main-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: नाबालिग का अपहरण कर तीन शिक्षकों ने किया दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: नाबालिग का अपहरण कर तीन शिक्षकों ने किया दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Tue, 07 Jul 2020 07:46 AM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, कुलगाम
संवाद न्यूज एजेंसी, कुलगाम
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 07 Jul 2020 07:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शिक्षकों द्वारा दुष्कर्म करने की शर्मनाक घटना का खुलासा हुआ है। जिले के तीन शिक्षकों ने मिलकर एक नाबालिक को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हिलाल अहमद डार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
इसी बीच शिक्षा विभाग ने तीनों आरोपियों को निलंबित कर दिया है। डीएच पोरा थाने की पुलिस के अनुसार, उन्हें लिखित शिकायत मिली थी कि हलाल अहमद डार जो मिडिल स्कूल चचीमुल्लाह गांव में शिक्षक के रूप में तैनात है, उसने अपने दो शिक्षक साथियों नजीर अहमद शाह व आमिर फारूक के साथ मिलकर एक नबालिग लड़की का अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
यह दोनों शिक्षक मिडिल स्कूल वानी मोहल्ला गोंडवानी में तैनात हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने एसडीपीओ डीएच पोरा और एसएचओ डीएच पोरा इंस्पेक्टर अब्दुल अहद के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर मामले की तफ्तीश शुरू की। 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी को छोड़ने की फैली अफवाह
इसी बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ने के बाद छोड़ दिया है और मेडिकल परीक्षक पीड़िता पर अपना बयान बदलने का दबाव बना रहा है। पुलिस ने इन बातों को गलत ठहराया है।
पुलिस ने बताया कि इस तरह के प्रयास केवल अशांति फैलाने के इरादे से किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास अफवाह फैलाने वालों से संबंधित जानकारी है तो पुलिस को सूचित करें। उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।