{"_id":"5d9ed8ba8ebc3e017941fc13","slug":"three-kashmiri-leaders-release-from-custody-after-two-months-of-removal-of-article-370","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से नजरबंद तीन कश्मीरी नेताओं को किया गया रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से नजरबंद तीन कश्मीरी नेताओं को किया गया रिहा
Thu, 10 Oct 2019 12:37 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
article 370 impact jammu kashmir
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य प्रशासन ने पांच अगस्त से हिरासत में लिए गए तीन नेताओं को आज रिहा कर दिया है। इन नेताओं में यावर मीर, नूर मोहम्मद और शोयब लोन शामिल हैं। अधिकारियों ने बुधवार देर रात बताया कि ये तीनों नेता पांच अगस्त से हिरासत में थे और इनको रिहाई के लिए मुचलका भी भरना होगा।
विज्ञापन
यावर मीर रफियाबाद विधानसभा सीट से पीडीपी के पूर्व विधायक हैं। जबकि शोयब लोन ने उत्तरी कश्मीर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा बाद में पार्टी से इस्तीफा दे दिया। लोन को पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख सज्जाद लोन का करीबी माना जाता था।
विज्ञापन
तीसरे नेता नूर मोहम्मद नेशनल कांफ्रेंस कार्यकर्ता हैं और श्रीनगर शहर के उग्रवाद प्रभावित बटमालू क्षेत्र में पार्टी का चेहरा हैं। तीनों नेता शांति और अच्छे व्यवहार बनाए रखने के लिए हलफनामा भी देंगे। इससे पहले 21 सितंबर को पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के इमरान अंसारी और सैयद अखून को स्वास्थ्य आधार पर राज्य प्रशासन ने रिहा किया था।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के 5 अगस्त के फैसले के बाद राजनेताओं, अलगाववादियों, कार्यकताओं और वकीलों सहित एक हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था। इन बंदियों में तीन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला व महबूबा मुफ्ती शामिल हैं। इन बंदियों में 250 से अधिक जम्मू और कश्मीर के बाहर की जेलों में भेजे गए हैं। डॉ. फारूक अब्दुल्ला को बाद में जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया था।