{"_id":"665534776f101ba98a01c5aa","slug":"three-injured-in-mortar-shell-blast-in-j-k-s-samba-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में हुआ ब्लास्ट, तीन लोग हुए घायल; दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में हुआ ब्लास्ट, तीन लोग हुए घायल; दो की हालत गंभीर
Tue, 28 May 2024 07:03 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 28 May 2024 07:03 AM IST
सार
अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में आग लगने के कारण एक खेत में जंग लगे मोर्टार के फटने से दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में घायलों को कराया गया भर्ती
- फोटो : एएनआई
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में धमाका हुआ है। जिसकी चपेट में आने से तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रहा है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में आग लगने के कारण एक खेत में जंग लगे मोर्टार के फटने से दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। विस्फोट तब हुआ जब रात करीब सवा आठ बजे खारा मधाना गांव में कुछ किसान खेत में फसल अवशेष जला रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रमीत सिंह (66), सिमरो देवी (76) और सुरिया बीबी (58) विस्फोट में घायल हो गए और उन्हें जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सिंह और एक महिला की हालत गंभीर है। विस्फोट की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और जंग लगे मोर्टार शेल का एक टुकड़ा बरामद किया। अधिकारियों के मुताबिक, पहले भी इलाके के खेतों से मोर्टार के गोले बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Several injured in a mysterious blast in Samba, Jammu & Kashmir. Details awaited. pic.twitter.com/fDHTfGVKjo
— ANI (@ANI) May 27, 2024