फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three including a minor arrested in case of theft of Rs 21 lakh

Jammu News: 21 लाख की चोरी के मामले में नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
Three including a minor arrested in case of theft of Rs 21 lakh
जम्मू। साउथ जोन पुलिस ने प्रीत नगर इलाके में 21 लाख रुपये की चोरी का मामला सुलझाने का दावा किया है। इसमें चोरी हुए सोने के आभूषण बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान बिहार निवासी सफर अंसारी (23) और उत्तर प्रदेश निवासी इब्राहिम (25) के रूप में हुई है। दोनों गंग्याल में रह रहे थे, जबकि तीसरा आरोपी नाबालिग है।
विज्ञापन

गत सात व आठ मई की देर रात को प्रीत नगर निवासी गुरजीत कौर के घर से सोने को आभूषणों की चोरी हुई थी। इसकी कीमत लगभग 21 लाख के आसपास बताई गई थी। पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने नौ मई को गांधी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए व मौके से सबूत एकत्र कर पुलिस ने कड़ियां जोड़ना शुरू किया। आरोपियों की पहचान होने पर पुलिस ने उन्हें दबोचने के लिए कई जगह दबिश दी। तभी गंग्याल इलाके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से चोरी किए आभूषण बरामद किए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि कहीं आरोपियों ने अन्य चोरियों को अंजाम तो नहीं दिया है।
विज्ञापन


बस स्टैंड में दुकान से चोरी हुआ लैपटॉप बरामद

जम्मू। बस स्टैंड पुलिस ने दुकान से चोरी हुए लैपटॉप को बरामद कर लिया है। सुशील कुमार ने 26 मई को बस स्टैंड थाने में लैपटॉप चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की पहचान निखिल गोस्वामी निवासी गुज्जर नगर के रूप में हुई। वह वर्तमान में बाड़ी ब्राह्मणा में रह रहा है। उसे हिरासत में लेने के बाद लैपटॉप भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बठिंडी में युवक से मारपीट मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
जम्मू। बठिंडी में युवक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वारदात के कुछ दिन बाद ही पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा था, जबकि दो को गत मंगलवार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी ताहिर इकबाल निवासी रियासी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

एसपी साउथ जम्मू अजय शर्मा ने बताया कि गत 19 फरवरी को पुलिस स्टेशन बाहू फोर्ट में अंसाब खान ने खुद के साथ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वारदात के कुछ दिन बाद पुलिस को तीन आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी मिली। इसमें मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद इबरार चौधरी व मोहम्मद अब्दुल्ला शामिल हैं। पुलिस ने इनसे एक तेजधार हथियार व लोहे की रॉड बरामद की। पुलिस ने इस मामले में चालान पेश किया। इसके बाद मंगलवार को दो अन्य आरोपी मुख्तियार अहमद निवासी डोडा वर्तमान में सुंजवां और उसमान निवासी जलालाबाद सुंजवां को गिरफ्तार किया। उपरोक्त मामले में मुख्य आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। एसपी ने बताया कि बीते दो महीनों में अवैध खनन में शामिल 106 वाहन जब्त किए गए हैं। इन पर 15 लाख का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed