फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   three hospital run sucesfully in valley

बाढ़ प्रभावित तीन अस्पतालों में सेवाएं बहाल

Wed, 17 Sep 2014 02:23 PM IST
Updated Wed, 17 Sep 2014 02:23 PM IST
विज्ञापन
three hospital run sucesfully in valley

स्किमस बेमिना में भी चिकित्सा सुविधाएं शुरू की गई हैं, लेकिन इसे पूरी तरह से बहाल होने में एक-दो दिन लग जाएंगे। उन्होंने मेडिकल फैकल्टी से अपील की कि इस आपदा की घड़ी में वे पूरी ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वाह करके लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाएं।

विज्ञापन


उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे दूषित पानी से होने वाली बीमारियों के बचाव के बारे में पूरी तरह से जागरूक हों और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें।

घाटी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर क्लोरीन की टेबलेट वितरित की जा रही हैं। इसमें प्रति एक टेबलेट से 150 लीटर पानी साफ होता है।

चालीस लाख क्लोरीन की टेबलेट भेजी गईं

three hospital run sucesfully in valley

स्वास्थ्य मंत्री ताज मोहिउद्दीन ने कहा कि घाटी में बाढ़ से प्रभावित तीन अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं को बहाल कर दिया गया है। पानी को साफ करने के लिए चालीस लाख क्लोरीन की टेबलेट लाई गई हैं।

लोगों में दूषित पानी से होने वाली बीमारियों के बचाव के लिए जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री ने अनंतनाग, पुलवामा और बारामुला का दौरा कर चिकित्सा केंद्रों में दवाइयों और अन्य चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि बोन एंड ज्वाइंट अस्पताल श्रीनगर और जच्चा बच्चा अस्पताल सनंतनगर में चिकित्सा सेवाओं को बहाल कर दिया गया है। इन अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed