{"_id":"5cebf752bdec220770317d54","slug":"three-electric-bus-run-between-jammu-to-katra-from-jammu-tawi-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू से कटड़ा तक दौड़ी इलेक्ट्रिक बसें, पहले दिन चलीं तीन बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू से कटड़ा तक दौड़ी इलेक्ट्रिक बसें, पहले दिन चलीं तीन बसें
Mon, 27 May 2019 08:12 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 27 May 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
जम्मू में इलेक्ट्रिक बस को दिखाई गई हरी झंडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर ही सही पर अब इलेक्ट्रिक बसें जम्मू की सड़कों पर दौड़ने लगी। सोमवार को बतौर परीक्षण तीन इलेक्ट्रिक बसों को रेलवे रेलवे स्टेशन से कटड़ा के लिए रवाना किया गया। राज्यपाल के सलाहकार के. स्कंदन ने बस को हरी झंडी दिखाकर कटड़ा के लिए रवाना किया।
राज्य में प्रदूषण रहित वाहनों के संचालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस कड़ी में शहर की सड़कों पर 20 इलेक्ट्रिक बसों के चलाने की योजना है। अत्याधुनिक सुविधा से युक्त इन बसों के सफल परीक्षण के बाद नियमित मार्ग पर लगाए जाने की योजना है। रेलवे स्टेशन से कटड़ा के लिए रवाना हुई पहले बस में यात्रियों ने निशुल्क सफर कराया गया।
जबकि अन्य दो बसों में यात्रियों से तय किराया लिया गया। जम्मू-कश्मीर स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन द्वारा इन इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। पहले दिन बसों का परीक्षण सफल रहा। कारपोरेशन अब इन बसों को नियमित रूट पर चलाने की तैयारियां शुरू करेगा। इस अवसर पर परिवहन आयुक्त, डॉ एस पी वेद, विशेष सचिव, परिवहन विभाग, अमित शर्मा, आरटीओ जम्मू, धनंतर सिंह, संयुक्त परिवहन आयुक्त, गुरमुख सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
कटड़ा रूट पर चलने से बस की क्षमता का पता चलेगा
जम्मू से कटड़ा रूट पर चलने से इलेक्ट्रिक बसों की क्षमता का पता चलेगा। एक बार चार्ज होने पर बस 150 किलोमीटर तक चलती है। ऐसे में जम्मू से कटड़ा और जम्मू तक काफी लंबा सफर है। इसमें पता चलेगा की बसों की क्षमता कितनी है। कटड़ा में धार्मिक पर्यटन काफी हैं। ऐसे में बस के इस मार्ग सफल चलने की उम्मीद है।