{"_id":"67994d896d6515d88b078a8f","slug":"three-arrested-in-the-murder-of-matador-co-driver-rspura-news-c-274-1-rsp1001-101651-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मेटाडोर के सहचालक की हत्या में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मेटाडोर के सहचालक की हत्या में तीन गिरफ्तार
Wed, 29 Jan 2025 03:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 29 Jan 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
बिश्नाह। पुलिस ने दो हफ्ते बाद मेटाडोर के सहचालक अजय कुमार की हत्या मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार और वाहन भी बरामद कर लिए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनमोल शर्मा (24) निवासी जख, निशांत चौधरी(23) निवासी विजयपुर और निखिल शर्मा (29) निवासी जख के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान पता चला कि अनमोल शर्मा का मेटाडोर के चालक और मालिक विशाल कुमार के साथ झगड़ा हुआ था। इसके चलते अनमोल शर्मा बदला लेने की फिराक में था। अनमोल शर्मा दोस्तों के साथ वारदात वाली जगह पर पहुंचा। इस दौरान तेजधार हथियार देखकर विशाल कुमार मौके से भाग निकला। इस दौरान मेटाडोर के सहचालक चालक अजय कुमार के साथ हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान निखिल शर्मा ने तेजधार हथियार से गर्दन पर वार कर अजय कुमार को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए।
पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर अलग-अलग जगह पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हत्या में इस्तेमाल हथियार (टोका और खुखरी) और कार र (जेके 21एच 0505) भी बरामद कर ली। पुलिस ने धारा 103/190/191(2)/191(3) बीएनएस और 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी हेडक्वार्टर इरशाद राथर ने प्रेस वार्ता कर मामले में जानकारी दी है। संवाद