{"_id":"643b0603c609d787a9000ad4","slug":"three-arrest-with-fake-currency-rspura-news-c-10-1-93357-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पति-पत्नी सहित पुलिस ने तीन को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पति-पत्नी सहित पुलिस ने तीन को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूछताछ के बाद रंगीन प्रिंटर, फोटो स्टेट मशीन और पौने दो लाख के जाली नोट बरामद
दुकानदार को सामान के बदले में नकली नोट देने पर हुई थी थाने में शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने शनिवार को पति-पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ पुलिस ने नकली नोट बनाने वाली एक मशीन और लाखों के नकली नोट बरामद किए। इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुकानदार सतपाल पुत्र अशोक कुमार निवासी वार्ड 6 आरएस पुरा ने शिकायत की थी कि ज्योति देवी पत्नी विनोद कुमार निवासी देवीगढ़ सुचेतगढ़ (वर्तमान पता रामगढ़ का चंग गांव) ने उनकी दुकान से कुछ समान खरीदा था, और बदले में उसने पांच सौ रुपये के नकली नोट दिए थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए ज्योति देवी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पति और गांव फिंदड़ निवासी मोहम्मद मुश्ताक पुत्र मोहम्मद असलम ने करीब छह-सात महीने पहले एक रंगीन स्कैनर कम प्रिंटर और फोटो स्टेट मशीन जम्मू से खरीदी थी। तब से वे दोनों नकली नोट बनाने का काम कर रहे थे।
महिला से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद मुश्ताक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसके कब्जे से सफेद कागज और एक टोका बरामद किया। पुलिस के अनुसार बरामद सफेद कागज मुश्ताक और विनोद नकली नोट बनाने के लिए काम में लाते थे। इसके बाद पुलिस ने विनोद को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पुलिस को उसके कब्जे से एक रंगीन स्कैनर कम प्रिंटर, फोटो स्टेट मशीन, कई तरह के रंग और पांच सौ व दो सौ के नकली नोटों की कुल एक लाख 70 हजार नौ सौ की जाली करंसी बरामद की गई। ये तीनों काफी समय से आरएस पुरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में यह नकली नोट बनाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 489ए, 489बी, 489सी और 201 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिसमें पता लगाया जा रहा है कि इन्होंने अब तक कितने नकली नोट बाजार में उतारे हैं, और कहां कहां इस्तेमाल किए हैं।