फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Thousands of youth of Jammu and Kashmir came for bsf and cisf recruitment exam

बदल रही फिजा: सरहद की रक्षा के लिए उमड़े जम्मू-कश्मीर के हजारों युवा

Mon, 19 Oct 2020 12:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 19 Oct 2020 12:34 AM IST
सार

  • बीएसएफ और सीआईएसएफ के 1356 पदों के लिए 30,593 युवा परीक्षा में हुए शामिल 
  • अकेले कश्मीर घाटी में 5151 पुरुष और 438 महिला आवेदकों ने दी लिखित परीक्षा
  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सभी 22 जिलों में हुआ परीक्षा का आयोजन

विज्ञापन
Thousands of youth of Jammu and Kashmir came for bsf and cisf recruitment exam
नौकरी की चाह... - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की फिजा बदल रही है। खासकर कश्मीर घाटी की बयार में बड़ी तब्दीली दिखाई दे रही है। अमूमन कश्मीरी युवाओं के नाम पत्थरबाजी के साथ नाम जोड़कर चर्चाएं होती हैं। रविवार को कश्मीर के युवाओं का हुजूम सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की भर्ती में उमड़ा। 1356 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में बडगाम जिले के हुमहामा में बने परीक्षा केंद्र में 5151 पुरुष और 438 महिलाएं शामिल हुईं। यहां पहली बार भर्ती के लिए इतनी बड़ी संख्या में युवा उमड़े।

विज्ञापन


भर्ती के लिए युवाओं का ऐसा ही जोश जम्मू से लेकर कश्मीर और लद्दाख तक नजर आया। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सभी 22 जिलों में यह भर्ती जनरल ड्यूटी (जीडी) कांस्टेबल श्रेणी के लिए हुई। कोरोना महामारी के बीच आयोजित भर्ती परीक्षा में 30,593 युवा शामिल हुए। पलौड़ा कैंप, बीएसएफ जम्मू, पैंठी सांबा, उधमपुर और एसएचक्यू बीएसएफ राजोरी में फ्रंटियर हेडक्वॉर्टर बीएसएफ जम्मू, एसटीसी बीएसएफ श्रीनगर, सब डिवीजन नुब्रा घाटी में अभ्यर्थी युवाओं का सैलाब उमड़ा।
विज्ञापन


युवाओं में काफी जोश
कश्मीर घाटी में लगभग 11000 उम्मीदवारों ने शुरू में शारीरिक परीक्षण के लिए आवेदन किया था। इसमें से 5151 पुरुष और 438 महिलाओं का लिखित परीक्षा के लिए चयन किया गया। भर्ती प्रक्रिया नवंबर के अंत तक पूरी होगी। हमें युवाओं के अंदर देश के प्रति प्यार और काफी जोश देखने को मिला। परीक्षा में शामिल युवाओं ने बताया कि वह देश की सेवा करना चाहते हैं और इसके लिए अपनी जान भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश मिश्रा, महानिरीक्षक, बीएसएफ  (कश्मीर रेंज)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed