फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Thousands of vehicles stranded on Jammu-Srinagar highway, Amarnath Yatra affected, air service stalled in Vais

Weather Updates: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हजारों वाहन फंसे, अमरनाथ यात्रा प्रभावित, वैष्णो देवी में हवाई सेवा ठप

Sat, 23 Jul 2022 03:14 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 23 Jul 2022 03:14 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर में सुबह से ही बारिश लगातार जारी है। इससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन होने से हजारों वाहन फंस गए हैं। बारिश की मार अमरनाथ यात्रा पर भी पड़ी है। 

विज्ञापन
Thousands of vehicles stranded on Jammu-Srinagar highway, Amarnath Yatra affected, air service stalled in Vais
भारी बारिश के बाद हुआ भूस्खलन - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू कश्मीर में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। जम्मू और कश्मीर संभाग में हुए भूस्खलन से कई मार्ग वाहनों के लिए बंद हो गए हैं। रामबन के मेहाड़ व कैफेटेरिया मोड़ में पस्सियां गिरने के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे ठप हो गया है। इससे हजारों वाहन फंस गए है। शनिवार सुबह हो रही बारिश की मार अमरनाथ यात्रा पर भी पड़ी है। यात्रियों को विभिन्न इलाकों में सुरक्षित जगहों पर रोका गया है। वैष्णो देवी की पहाड़ियों पर धुंध छाए रहने से हवाई सेवा बहाल नहीं हो सकी। गौरतलब है कि लगातार बारिश होने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात प्रभावित है। बुधवार को बंद हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग वीरवार दोपहर को खुला था। इस बीच पुलिस ने फंसे वाहनों को जम्मू और घाटी की तरफ रवाना किया था।

विज्ञापन

Thousands of vehicles stranded on Jammu-Srinagar highway, Amarnath Yatra affected, air service stalled in Vais
श्रीनगर में बारिश के दौरान जाते लोग। - फोटो : बासित जरगर

वीरवार रात करीब आठ बजे वाहन गुजर ही रहे थे कि अचानक रामबन में पहाड़ से पत्थर गिरने लगे और राजमार्ग फिर से बंद हो गया। लगातार पत्थर गिरने और रात होने के कारण राजमार्ग को खोलने का काम शुरू नहीं किया जा सका। शुक्रवार तड़के काम शुरू हुआ और सुबह सात बजे तक राजमार्ग को खोलने में कामयाबी भी मिल गई। राजमार्ग के खुलने पर पुलिस ने सबसे पहले बीच में फंसे वाहनों को घाटी और जम्मू की तरफ रवाना किया। इसके बाद उधमपुर में रोके गए वाहनों को घाटी की तरफ रवाना किया। शाम करीब चार बजे उधमपुर में रोके गए ट्रकों को भी घाटी की तरफ जाने की अनुमति दे दी गई। शनिवार को हाईवे पर कई जगहों पर भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Thousands of vehicles stranded on Jammu-Srinagar highway, Amarnath Yatra affected, air service stalled in Vais
जम्मू में पंजीकरण के लिए लाइन में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला

अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया 

भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से अमरनाथ श्रद्धालुओं के जत्थे को कश्मीर के लिए नहीं भेजा गया। रामबन के चंद्रकोट यात्री निवास में गत दिन से फंसे जत्थे को रवाना कर दिया गया, जो शाम तक संबंधित बेस कैंपों में पहुंच गए थे। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से अमरनाथ यात्रा जारी है। मौसम की चुनौती के बावजूद देशभर से रोजाना हजारों शिवभक्त जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में करीब 2000 श्रद्धालुओं को ठहराया गया है।  इसके अलावा अन्य विभिन्न सरायों आदि स्थानों पर सैकड़ों श्रद्धालु रुके हुए हैं।  
 
विज्ञापन

Thousands of vehicles stranded on Jammu-Srinagar highway, Amarnath Yatra affected, air service stalled in Vais
जम्मू की सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

चिनाब नदी के पास न जाने की दी चेतावनी
एनएचपीसी दुलहस्ती पावर स्टेशन प्रबंधन ने लोगों को चिनाब नदी के पास न जाने की चेतावनी जारी की है। दुलहस्ती पावर स्टेशन, एनएचपीसी लिमिटेड के प्रबंधन ने मुख्य रूप से डुल, बोंज्वाड़, चिरहाड़, भंडारकोट, हस्ती, कांदनी, प्रेमनगर, पुल डोडा, आदि गांव के नागरिकों के लिए चेतावनी जारी करते हुए 23 जुलाई तक चिनाब नदी के किनारे न जाने का आगाह किया। शनिवार को 6 बजे शाम तक जलाशय फ्लशिंग के लिए दुलहस्ती पावर स्टेशन बांध के गेट खोले जाएंगे, जिससे चिनाब नदी के निचले इलाकों में नदी का जलस्तर 2 से 3 मीटर तक बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed