{"_id":"686d7840e6db22bd02050932","slug":"those-who-gave-the-garden-the-highest-status-were-honoured-srinagar-news-c-264-1-sr11002-103305-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: उद्यान को सर्वोच्च स्थान दिलाने वाले सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: उद्यान को सर्वोच्च स्थान दिलाने वाले सम्मानित
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण मंत्री जावेद अहमद राणा ने मंगलवार को दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर में संरक्षित क्षेत्रों के संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन्यजीव विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया।
मंत्री ने उन लोगों की सराहना की जिन्होंने भारतीय वन्यजीव संस्थान द्वारा आयोजित प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन (एमईई) अभ्यास में 92.97% के उल्लेखनीय स्कोर के साथ दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान को देश में सर्वोच्च स्कोर वाला संरक्षित क्षेत्र बनाने में योगदान दिया। जावेद राणा ने कहा कि जैव विविधता संरक्षण, पारिस्थितिकी प्रबंधन, कर्मचारियों की दक्षता और सामुदायिक सहभागिता में पार्क की उत्कृष्टता ने अन्य संरक्षित क्षेत्रों के लिए एक मानक स्थापित किया है। मंत्री ने वन्यजीव अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र तथा अधिकारियों के लिए वन्यजीव कानूनों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का उद्घाटन किया।