फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   This time the weather saved me from smoldering

इस बार मौसम ने बचाया सुलगने से

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
This time the weather saved me from smoldering
अजय मीनिया जम्मू। लॉकडाउन और सुहाने मौसम ने इस साल सुगलने से भी बचा लिया। बात चाहे इंसानों की हो या फिर जीव जंतुओं की। दोनों ही अप्रैल और मई महीने का रास आ गया है। पिछले साल की तुलना में इस साल जम्मू संभाग में आग की घटनाओं में जबरदस्त कमी दर्ज की गई है। यह शायद पिछले कई सालों में पहली बार हुआ है, जब मई और अप्रैल के महीने में आग की घटनाएं बहुत कम हुई हैं। वर्ष 2020 में अप्रैल के महीने में जम्मू संभाग में आग की सिर्फ 92 घटनाएं हुई हैं। जबकि पिछले साल यह घटनाएं 240 थीं। इसी तरह मई महीने में 2020 में 250 के आसपास ही आगजनी की घटनाएं हुई हैं। जबकि पिछले यह आंकड़ा 829 था। इसमें सिर्फ जम्मू में ही 475, साबा में 172 और 129 घटनाएं हुई थीं। जंगल भी सुलगने से बचे मई के महीने में जंगलों में भी आग की काफी घटनाएं होती हैं। राजोरी पुंछ, त्रिकुटा जंगलों आदि में आगजनी की घटनाएं होती हैं। लेकिन इस साल जंगलों में आग की काफी कम घटनाएं हुई हैं। दमकल विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि जंगल में आग की घटनाएं वहां होने वाली मूवमेंट की वजह से होती हैं। एक तो लॉकडाउन था और दूसरा लोगों की मूवमेंट काफी कम थी। इस वजह से आग की घटनाएं कम हुई हैं। कम करनी भाग दौड़ हर साल मई और अप्रैल महीने में दमकल विभाग को काफी दौड़ धूप करनी पड़ती है। इस साल लॉकडाउन भी रहा और आग की घटनाएं भी कम हुई। इससे विभाग को भी काफी राहत मिली है। हालांकि गर्मी केे लेकर विभाग की तरफ से पूरी तैयारी की गई थी। हर जगह अतिरिक्त दमकल वाहन तैनात किए गए थे। लेकिन मौसम ने विभाग को जोर नहीं लगााने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed