फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   This beautiful valley track of Ladakh is starting from today for the trekkers

आइए, लद्दाख के मारखा वैली ट्रैक पर चलें: ट्रैकिंग के दीवानों के लिए खुशखबरी, चुनें अपना पनसंदीदा रूट

Mon, 05 May 2025 12:33 PM IST
निकिता गुप्ता प्रवेश कुमारी, अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
प्रवेश कुमारी, अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 05 May 2025 12:33 PM IST
सार

लद्दाख का खूबसूरत मारखा वैली ट्रैक 5 मई से ट्रैकर्स के लिए खोल दिया गया है, जो छह दिन का हाई एल्टीट्यूड एडवेंचर ट्रैक होगा। अल्टोआ ने स्को वैली, टिया-लरग्याब और अन्य हटके रूट्स भी चिन्हित किए हैं।

विज्ञापन
This beautiful valley track of Ladakh is starting from today for the trekkers
लद्दाख की स्को वैली का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं, तो तैयार हो जाएं। लद्दाख बुला रहा है। यहां का खूबसूरत मारखा वैली ट्रैक सोमवार से शुरू हो जाएगा। ऑल लद्दाख टूर ऑपरेटर एसोसिएशन यानी एएलटीओए ने ट्रैकर्स के लिए चार हटके ट्रैक रूट चिन्हित किए हैं। इस बार ऑपरेटर रोमांच के शौकीनों को इन रूट्स पर ले जाने के लिए कमर कस रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

ज्यादातर सैलानी पैंगोंग वैली और मोनेस्ट्री की सैर तक सीमित रहते हैं। चादर ट्रैक भी मशहूर है, लेकिन अभी वह बंद है। इस बार ट्रैकर्स को जिन चार रूट्स पर जाने का मौका मिलेगा, उनमें स्को वैली, टिया-लरग्याब, अल्ची-सुमदा-मैंग्यू और मारखा वैली ट्रैक शामिल हैं।

मारखा वैली का ट्रैक पांच मई से शुरू होने जा रहा है।ऑल लद्दाख टूर ऑपरेटर एसोसिएशन के महासचिव सेवांग नमग्याल के अनुसार यह छह दिन का ट्रैक होगा। यह हाई एल्टीट्यूड ट्रैक है। 4,500 मीटर की औसत ऊंचाई के साथ इस ट्रैक का सबसे ऊंचा प्वाइंट 5,000 मीटर से भी अधिक रहेगा। ट्रैकर्स की रात हट्स में गुजरेगी। ये अनोखा अनुभव होगा। इसके बाद वे एक बेहद खूबसूरत झील का दीदार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शो मारपो जैसे ट्रैक पर भी नजर
शो मारपो समेत कम भीड़ वाले ट्रैक पर भी टूर ऑपरेटरों की नजर है। ये वे ट्रैक हैं, जिनके बारे में अभी लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं, लेकिन ये इतने खूबसूरत ट्रैक हैं कि जो एक बार इन ट्रैक पर आएगा, वो बार-बार जाना चाहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed