फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Thirty crore people cheated by creating 72 fake branches in five districts

पांच जिलों में 72 फर्जी शाखाएं बनाकर लोगों से तीन करोड़ ठगे

विज्ञापन
Thirty crore people cheated by creating 72 fake branches in five districts
जम्मू। पांच जिलों में फर्जी कोऑपरेटिव फर्म बनाकर ज्यादा ब्याज का लालच देकर लोगों से तीन करोड़ से भी ज्यादा की ठगी के मामले में क्राइम ब्रांच ने वीरवार को विशेष कोर्ट में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया। रूरल डेवलेपमेंट मल्टीपर्पस कोआपरेटिव लिमिटेड के एमडी सुरजीत सिंह और उनकी पत्नी ज्योति पवार पर 2019 में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिना किसी वैध अनुमति या लाइसेंस के आरोपियों ने रूरल डेवलेपमेंट मल्टीपर्पस कोआपरेटिव लिमिटेड नाम से फर्जी फर्म बनाई। 2015 में जम्मू, सांबा, कठुआ, रियासी और उधमपुर में इसकी 72 शाखाएं खोली गईं। लोगों को ज्यादा ब्याज का लालच देकर पैसा जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सोसायटी के कर्मचारियों को फिक्स्ड डिपॉजिट, आवर्ती जमा, बचत खाता, शेयर पूंजी, नाममात्र के सदस्य के रूप में लोगों से नकदी लेने का लक्ष्य सौंपा गया। इसके बाद शाखा में पैसे जमा होने शुरू हो गए। लेकिन कई वर्षों बाद भी लोगों को ब्याज समेत उनका मूलधन तक नहीं मिला। इसके बाद लोगों ने पुलिस थाना और क्राइम ब्रांच में इसकी शिकायत की। कई शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि क्रेडिट सोसायटी ने उनको लाखों का चूना लगाया है। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि की गई और यह भी पाया गया कि उक्त आरोपियों ने बिना अनुमति फर्म बनाई। जांच के दौरान आरोपियों के खिलाफ बड़ी संख्या में समान प्रकृति की शिकायतें भी मिलीं। करीब तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। अब मामले की जांच करने के बाद कोर्ट में चालान पेश कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed