{"_id":"618193fa1ca7c8329a33dc7f","slug":"thief-reasi-news-jmu2471307140","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो दुकानों से उड़ाई 50 हजार से ज्यादा की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने दो दुकानों से उड़ाई 50 हजार से ज्यादा की नकदी
विज्ञापन
पौनी में चोरी की घटना के बाद टूटा हुआ दूकान का शटर।
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी। नगर में चोरों ने एक बार से सक्रिय होते हुए दो दुकानों में सेंध लगाई है। उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दुकानों से नोटों के हार और नकदी उड़ा ली।
दुकानदारों को चोरी होने का पता मंगलवार सुबह दुकानों को खोलने पर चला। उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोगों में रोष है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। दुकानदार कमल कुमार जब दुकान पर पहुंचा तो शटर टूटा हुआ पाया। दुकान में रखे लगभग 22 हजार रुपयों के हार और छह हजार रुपये गायब थे।
दुकानदार अजय कुमार की दुकान से भी चोरों ने 25 हजार रुपये के हार चुराए हैं। साथ ही कुछ नकदी पर भी हाथ साफ किया। इसकी शिकायत के लिए जब स्थानीय लोग पुलिस स्टेशन पहुंचे तो मौके पर एसएचओ नहीं मिले। लोगों ने कहा कि दो दिन पहले अजीत कुमार और विपुल जंबाल की दुकान पर चोरी का असफल प्रयास हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि अगर सोमवार तक चोरी की घटनाओं को नहीं सुलझाया गया तो वह हड़ताल करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले चोर हायर सेकेंडरी स्कूल भारख और पुरेया में दुकानों से बैटरी चुरा चुके हैं।

पौनी में चोरी की घटना के बाद इकटठा हुए स्थानीय लोग रोष जताते हुए।- फोटो : REASI