फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   theft

पशु चोरी का मामला पुलिस ने सुलझाया

विज्ञापन
theft
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा थानांतर्गत एक पशु की चोरी का मामला पुलिस ने दो दिन के बाद सुलझा लिया है। पुलिस पशु बरामद कर मालिक को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पवन कुमार पुत्र काकू राम निवासी मीन सरकार बाड़ी ब्राह्मणा ने 30 जनवरी को पुलिस को बताया कि उसका पशु के साथ एक बछड़ा चोरी हो गया है। उन्होंने चोरी का आरोप एक समुदाय के लोगों पर लगाया। पुलिस ने मौके पर आकर उनके घरों में दबिश दी, लेकिन मौके से कुछ भी बरामद नहीं हो पाया। लोगों का हुजूम काफी इकट्ठा हो गया था। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस मुद्दे को सुलझा दिया जाएगा। एक फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति का पशु पौनी चक क्षेत्र में किसी के घर में बंधा है। पुलिस ने मौके पर जाकर उस व्यक्ति से पूछा तो उसने बताया कि उसे बेचा गया है। थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया जांच पड़ा में इस मुद्दे का पटाक्षेप करते हुए पशु पवन कुमार को सौंप दिया गया है हालांकि बछड़े की अभी बरामदगी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed