{"_id":"62e0488ddb1942736b3e3c01","slug":"theft-samba-news-jmu264751815","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी दे रहे चोरी की वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ी दे रहे चोरी की वारदात को अंजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले में नशे का धंधा काफी फल फूल रहा है। नशेड़ी अब चोरी की वारदात को अंजाम देने में भी पीछे नहीं हैं। जिले के सीमावर्ती पंचायत मदून के पंचायत घर में सोमवार की ताले तोड़ कर वाईफाई चोरी कर लिया।
सरपंच रामधन ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि पंचायत घर के ताले टूटे हैं। जब देखा तो वहां लगे वाईफाई के साथ बैटरी गायब थी। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया। वहीं राजपुरा पुलिस चौकी पर भी मामला दायर कराया है। गौरतलब है कि गत माह राजपुरा के श्मशान घाट से चोर मोटर पंप लेकर चंपत हो गए थे। सांबा कस्बे की कई दुकानों पर चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। कस्बे के मुख्य चौक से एक माह में चार बाइक चोरी हो गई हैं। इनका अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह सब नशेड़ी कर रहे हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का मानना है कि नशेड़ी लोग ही ऐसा काम कर रह हैं। गत दिनों दो लोगों को हिरासत में लिया था, जिनसे लाखो रुपये के मोबोइल बरामद किए गए थे।
किसान के घर से चोर नकदी और सोना ले गए
ज्यौड़ियां। खौड़ थाने के अधीन पंचायत मट्टू के गांव अपर मट्टू में सोमवार की रात चोरों ने एक किसान के घर में चोरी की। इसमें चोर 30 हजार रुपये नकद और दो तोला सोना चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
किसान देव राज पुत्र स्वर्गीय इंद्र सिंह ने बताया कि उसने धान लगाने, खाद तथा कीटनाशक खरीदने के लिए घर में 30 हजार रुपये रखे थे। जो सोमवार की रात चोरी हो गये। उसने बताया कि पैसों के साथ चोर दो तोला सोना भी ले गए। किसान की तरफ से पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच का जायजा लिया और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
फास्ट फूड शॉप में चोरी का प्रयास विफल
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
अरनिया। फास्ट फूड व रेस्टोरेंट की दुकान में चोरी का प्रयास विफल हो गया। नौकर की निगाह पड़ने पर चोर ने अपनी हरकत बदलते हुए अन्य बहाना बनाकर दुकान से बाहर निकल गया।
कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के पास सी-स्टार नामक फास्ट फूड व रेस्टोरेंट की दुकान है। इसके अंदर एक युवक चोरी के इरादे से अंदर घुस गया। वह काउंटर के पास खड़ा होकर कुछ चोरी का प्रयास करने लगा। करीब दो मिनट के बाद रेस्टोरेंट का नौकर उसके पास पहुंच गया। पूछने पर उसने कोई बहाना बना लिया, जिस पर नौकर ने उसे बाहर गेट तक छोड़ कर निकाल दिया। जब सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो चोरी का कारण सामने आया। रेस्टोरेंट के मालिक ने युवक की फुटेज को सोशल मीडिया में डाल कर पहचान करने में सहयोग मांगा है। संवाद